खराब मौसम के चलते उत्तराखंड में फंसे 115 कैलाश मानसरोवर यात्री, सुषमा स्वराज ने दी जानकारी

Tuesday, Jul 24, 2018 - 11:11 AM (IST)

नई दिल्ली/देहरादून: खराब मौसम के चलते उत्तराखंड में 115 कैलाश मानसरोवर यात्री फंसे हुए हैं। केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इस बात की जानकारी दी है।  केंद्रीय विदेश मंत्री ने ट्वीट किया कि खराब मौसम के कारण उत्तराखंड के गुंजी में 115 तीर्थयात्री फंस गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि आईटीबीपी (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस) और कुमाऊं विकास मंडल उनकी देखभाल कर रहे हैं, जैसे ही मौसम में सुधार होगा सभी यात्रियों को विमान से पिथौरागढ़ ले जाया जाएगा।

राज्य में पिछले कुछ दिनों से रूक-रूक कर बारिश हो रही है। उल्लेखनीय है कि इसी महीने जुलाई के शुरुआत में नेपाल के पर्वतीय सिमीकोट क्षेत्र में 1,200 से अधिक भारतीय तीर्थयात्री फंस गए थे। तब वे तिब्बत में कैलास मानसरोवर यात्रा से वापस लौट रहे थे। उस समय भी सघन बचाव अभियान से उन्हें सुरक्षित क्षेत्र से निकाला गया था।

 

Seema Sharma

Advertising