कश्मीर में आतंक के फन को कुचल रहे हैं सुरक्षाबलः  2022 के पहले छह महीनों में ढेर किये हैं 114 आतंकी

Monday, Jun 20, 2022 - 08:30 PM (IST)

श्रीनगर: वर्ष 2022 के पले छह महीनों में सुरक्षाबलांे ने कश्मीर में अभी तक 114 आतंकवादियों का सफाया कर दिया है। जम्मू कश्मीर पुलिस के डीजीपी ने इस बात की जानकारी दी।


उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने कश्मीर में विभिन्न मुठभेड़ों में 114 आतंकी ढेर किये हैं। इन मारे गये आतंकियों में 32 आतंकी विदेशी हैं।


आपको बता दें कि कश्मीर में पिछले 24 घंटों में ही सुरक्षाबलों ने करीब सात आतंकी मार गिराये हैं।
 

Monika Jamwal

Advertising