11 महीने की जिकरा की नई तस्वीर आई सामने, अपनी गुड़िया के साथ यूं गुजार रही वक्त

Tuesday, Sep 03, 2019 - 04:10 PM (IST)

नेशनल डेस्क: दिल्ली के लोकनायक अस्पताल में एक वार्ड में भर्ती 11 महीने की जिकरा को आज कौन नही जानता। अपनी गुड़िया के साथ उसके अटूट रिश्ते ने लोगों का दिल जीत लिया था। अब उसकी एक और तस्वीर सामने आई है, जिसमें जिकरा और उसकी गुड़िया के पेट पर पक्का प्लास्टर चढ़ा दिखाई दे रहा है। 

दरअसल पिछले 15 दिन से अस्पताल में भर्ती जिकरा की सेहत में सुधार आ रहा है, जिसके तहत डाक्टरों ने उसके पेट पर पक्का प्लास्टर चढ़ाने का फैसला लिया गया। हालांकि इस बार भी उन्हे पहले गुड़िया के प्लास्टर चढ़ाना पड़ा उसके बाद बच्ची राजी हुई। डॉक्टरों के अनुसार जिकरा की तबियत पहले से काफी बेहतर है। एक दो दिन में उसकी छुट्टी भी कर दी जाएगी।

बता दें कि 11 महीने की जिकरा मलिक 17 अगस्त को अपने दिल्ली गेट स्थित घर में बेड पर से गिर गई थी और उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया था। पैर में फ्रैक्चर होने के कारण उस प्लास्टर चढ़ाना था लेकिन समस्या यह थी कि बच्ची बहुत रो रही थी। इसके बाद उसकी मां जिकरा की पसंदीदा डॉल 'परी' को अस्पताल लेकर आई। डॉल आने के बाद जिकरा मान गई। अब परी और जिकरा दोनों अस्पताल में भर्ती है और दोनों के पैर से पेट तक फ्रैक्चर लगा हुआ है। 

vasudha

Advertising