J&K के रामबन में दर्दनाक हादसा- 11 की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल

Saturday, Mar 16, 2019 - 05:14 PM (IST)

जम्मू : रामबन के चन्द्रकोट में शनिवार को सडक़ दुर्घटना में 11 लोगों की मौत हो गई है। घायलों में चार की हालत बहुत नाजुक है और उन्हें जम्मू के मेडिकल कालेज में एयरलिफ्ट किया गया है।  हादसा रागराड़ रोड पर उस समय हुआ जब एक टाटा सूमो अनियंत्रित होकर पलट कर कुंडा नाले में जा गिरी। दुर्घटना में चार लोगो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पांचवें ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। वहीं आठ लोग गंभीर रूप से घायल हुये हैं। सभी घायलों को रामबन अस्पताल में भर्ती किया गया है।
  


 

Monika Jamwal

Advertising