मुगल रोड़ पर दर्दनाक सडक़ हादसा, 11 की मौत

Thursday, Jun 27, 2019 - 03:38 PM (IST)

राजोरी : मुगल रोड पर वीरवार एक दर्दनाक हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई जबकि 3 अन्य घायल हो गये। सभी के सभी छात्र हैं।  मरने वालों में नौ लड़कियां और दो पुरूष हैं। हादसा पीर की गली के पास हुआ। बताया जा रहा है कि छात्रों को सूरनकोट से कश्मीर की तरफ ले जा रहा टैम्पो ट्रेवलर अनियंत्रित हाकर पलट गया जिससे दुर्घटना घटी। टैम्पो में आईटीआई के छात्र सवार थे। जानकारी के अनुसार अभी और भी जानी नुकसान हुआ हो सकता है। पुलिस के बचाव दल ने मौके पर पहुंच अभियान चला रखा है।


 जिला विकासायुक्त ने भी घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि घायलों को शोपियां अस्पताल में भर्ती किया गया है।    

Monika Jamwal

Advertising