मुंबई में दिखने लगा पाबंदियों का असर, पिछले 24 घंटों में आए 11,317 मामले

Friday, Jan 14, 2022 - 08:00 PM (IST)

नेशनल डेस्कः मुंबई में कोरोना पांबदियों का असर देखने को मिल रहा है। महाराष्ट्र की राजधानी में पिछले कई दिनों से लगातार कोरोना मामलों में गिरावट देखने को मिल रही है। मुंबई में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 11 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं, जोकि पिछले हफ्ते से काफी कम है। पिछले हफ्ते मुंबई में 20 हजार से अधिक मामले दर्ज किए गये थे। वहीं, पिछले 24 घंटों में 9 मरीजों की मौत हुई है। मुंबई में अब कुल संक्रमितों की संख्या 84,352 हो गई है।

ग्रेटर मुंबई नगर पालिका द्वारा जारी बयान के मुताबिक, “मुंबई में पिछले 24 घंटों में 11,317 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 9 मरीजों की मौत हुई है। मुंबई में अब कुल संक्रमितों की संख्या 84,352 हो गई है।  

Yaspal

Advertising