शिक्षक बना हैवान: 10वीं की छात्रा को अगवा कर किया दुष्कर्म

Sunday, Dec 17, 2017 - 04:05 PM (IST)

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के पहाड़ी क्षेत्र में एक शिक्षक के मस्सू सरकारी विद्यालय में पढऩे वाली एक छात्रा के साथ कथित रूप से दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

10वीं की छात्रा को बनाया हवस का शिकार 
जानकारी देते पुलिस ने आज बताया कि जिले के लिओंडी के पद्दार तहसील में सरकारी माध्यमिक स्कूल के शिक्षक सुरिन्द्र कुमार शार्मा पर मस्सू क्षेत्र के सरकारी स्कूल में पढऩे वाली कक्षा 10वीं की छात्रा के साथ कथित रूप से दुष्कर्म करने का आरोप है। आरोपी ने तीन दिसंबर को एक समारोह से छात्रा को अगवा कर छह दिसंबर तक अपने अवैद्य कब्जे में रखे रहा और उसके साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा। 

लड़की ने सुनाई आपबीती 
पुलिस ने बताया कि आरोपी के चंगुल से रिहा होते ही किशोरी ने अपने आभिभावक को सारी बात बताई, घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने पुलिस में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने त्वरित कार्यवाई करते हुए फरार आरोपी के खिलाफ तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। 


 

Advertising