10वीं पास... अमेरिका में 4 घर, ये है दिल्ली का सबसे अमीर विधायक

punjabkesari.in Saturday, Feb 08, 2025 - 06:09 PM (IST)

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा 2025 के चुनाव के नतीजे आ चुके हैं, जिसमें आम आदमी पार्टी (AAP) को हार का सामना करना पड़ा है और भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बहुमत हासिल करके दिल्ली की सत्ता पर काबिज हो गई है। इस चुनाव में कई प्रमुख नेता हार गए हैं, जिनमें अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और अवध ओझा शामिल हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं दिल्ली का सबसे अमीर विधायक कौन है?

दिल्ली के सबसे अमीर विधायक कौन हैं?
दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले उम्मीदवारों ने अपनी संपत्ति का खुलासा किया था। इसके मुताबिक, दिल्ली में बीजेपी के करनैल सिंह सबसे अमीर विधायक हैं। करनैल सिंह के पास अरबों की संपत्ति है और वे अमेरिका में 4 घर के मालिक हैं। इसके अलावा, उनके पास लाखों रुपए की ज्वैलरी भी है।
PunjabKesari
करनैल सिंह ने कितने वोटों से जीती चुनाव?
बीजेपी के करनैल सिंह ने 18863 वोटों से जीत दर्ज की है। वे आम आदमी पार्टी (AAP) के सतेन्द्र जैन के खिलाफ शकर बस्ती विधानसभा से चुनाव लड़े थे।

करनैल सिंह की संपत्ति की जानकारी
चुनावी हलफनामे के अनुसार, करनैल सिंह की कुल संपत्ति 259.67 करोड़ रुपए बताई गई है। उनके पास 1.32 लाख रुपए नकद, 27.59 लाख रुपए बैंक में जमा और 25 लाख रुपए का लाइफ इंश्योरेंस है। साथ ही गोल्ड और डायमंड मिलाकर उनके पास कुल 38.45 लाख रुपए की ज्वैलरी है।
PunjabKesari
258 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति
करनैल सिंह के पास 258 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है, जिसमें हरियाणा में 60 करोड़ रुपए का फार्म हाउस और सोनीपत में 55 लाख रुपए की दुकान शामिल है। इसके अलावा, उनके पास अमेरिका के वाशिंगटन और कैलिफोर्निया में 198 करोड़ रुपए का घर है, जिसमें 4 घर अमेरिका में स्थित हैं।
PunjabKesari
इन नेताओं के पास भी बड़ी संपत्ति
ADR की रिपोर्ट के मुताबिक, राजौरी गार्डन से बीजेपी के मनजिंदर सिंह सिरसा के पास 248.85 करोड़ रुपए की संपत्ति है। वहीं, कृष्णा नगर से कांग्रेस के गुरचरण सिंह के पास 130.90 करोड़ रुपए की संपत्ति है। इसके अलावा, बीजेपी के प्रवेश वर्मा के पास 95 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Related News