जम्मू कश्मीर में 103 ने दी कोरोना संक्रमण को मात, 126 नए मामलों की पुष्टि

Wednesday, Aug 25, 2021 - 11:00 PM (IST)

 जम्मू (सतीश) : जम्मू कश्मीर में आज कोरोना संक्रमण के 126 नए मामलों की पुष्टि हुई जबकि 103 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी और अपने घर पहुंचे। जम्मू कश्मीर में ब्लैक फंगस का आज कोई भी नया मामला सामने नहीं आया। जम्मू कश्मीर में कुल 44 ब्लैक फंगस के मामले सामने आए हैं जिनका उपचार जारी है।


1078 एक्टिव मामले
जम्मू संभाग से आज 26 और कश्मीर संभाग से 100 नए कोरोना के मामलों की पुष्टि हुई है। जम्मू कश्मीर में कुल 126 मामलों में से 4 यात्री व 122 स्थानीय व अन्य लोग शामिल हैं। जम्मू कश्मीर में अब तक 3,24,546 कोरोना के पाजिटिव मामले हो गए हैं, इनमें से 1,22,861 जम्मू संभाग और 2,01,685 मामले कश्मीर संभाग से संबंधित हैं। जम्मू कश्मीर में 1,078 मामले एक्टिव हैं, इनमें से जम्मू संभाग में 354 और कश्मीर संभाग में 724 मामले एक्टिव हैं। 


103 संक्रमितों ने दी कोरोना को मात
जम्मू कश्मीर में अब तक 3,19,064कोरोना रोगी स्वस्थ हुए हैं जिनमें जम्मू संभाग से 1,20,344 और कश्मीर संभाग से 1,98,720 रोगी ठीक हुए हैं। आज 103 कोरोना संक्रमित ठीक हुए, इनमें कश्मीर संभाग से 79 और जम्मू संभाग से 24 लोग स्वस्थ हुए हैं। आज तक जम्मू कश्मीर में 76,45,364 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इनमें से अब तक 45 वर्ष के आयु वर्ग के 69,33,046 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। 


मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 4,404
अब तक जम्मू संभाग से 2163 और कश्मीर संभाग से 2241 कोरोना रोगियों ने उपचार के दौरान दम तोड़ा है जिसके चलते मरने वालों का कुल आंकड़ा 4,404 पहुंच गया है। श्रीनगर में 834, बारामूल्ला में 282, बडग़ाम में 206, पुलवामा में 194, कुपवाड़ा में 166, अनंतनाग में 205, बांदीपुरा में 101, गांदरबल में 78, कुलगाम मे 117, शोपियां में 58 मौतें हुई हैं जबकि जम्मू संभाग में जम्मू में 1142, ऊधमपुर में 137, राजौरी में 233, डोडा में 129, कठुआ में 151, साम्बा में 120, किश्तवाड़ में 44, पुंछ में 97, रामबन में 67 और रियासी में 43 लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ा। 


होम क्वारंटाइन मेंं 8,494 लोग
जम्मू कश्मीर में अब तक कोरोना वायरस की 1,30,45,835 सैंपल की रिपोर्ट उपलब्ध हुई है जिनमें से 1,27,21,289 मामले नैगेटिव पाए गए हैं। वहीं 31,53,917 लोगों को निगरानी में रखा गया है जबकि होम क्वारंटाइन मेंं 8,494 लोगों को रखा गया है और 1,078 संक्रमित अस्पताल आइसोलेशन में उपचाराधीन हैं। घरों में 4,35,416 लोगों को निगरानी में रखा गया है जबकि 26,95,069 लोगों ने निगरानी अवधि पूरी कर ली है। 


2 जिलों से नहीं आया कोई मामला
आज सबसे अधिक 51 मामले कश्मीर संभाग के श्रीनगर जिले से सामने आए हैं जबकि जम्मू संभाग के कठुआ जिले से 6 नए मामलों की पुष्टि हुई है। आज बारामूला में 11, बडगाम में 12, पुलवामा में 9, कुपवाड़ा में 3, अनंतनाग में 2, बांदीपोरा में 4, गांदरबल में 6, कुलगाम में 1, शोपियां में 1, जम्मूख्में 5, राजौरी में 3, डोडा में 5, किश्तवाड़ में 1, पुंछ में 4, रामबन में 1 और रियासी में 1 कोरोना पाजिटिव का मामला सामने आया है। आज कश्मीर संभाग के सभी जिलों से कोरोना पाजिटिव मामलों की पुष्टि हुई है जबकि जम्मू संभाग के ऊधमपुर और साम्बा जिले से कोई भी नया मामला सामने नहीं आया है। 


जम्मू कश्मीर
3,24,546 कुल केस
1,078 एक्टिव केस
3,19,064 ठीक हुए
4,404 मौतें 
 

Monika Jamwal

Advertising