जम्मू में 102 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी को राष्ट्रपति की ओर से किया गया सम्मानित

Sunday, Aug 09, 2020 - 10:44 PM (IST)

जम्मूः राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ओर से यहां अधिकारियों ने 102 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी को रविवार को सम्मानित किया। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आर एस पुरा तहसील में कोटली भगवान सिंह गांव के निवासी पंजाब सिंह को शॉल और अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। 

उन्होंने बताया कि जम्मू के अतिरिक्त उपायुक्त ताहिर फिरदौस के साथ आर एस पुरा के सब डिविजनल मजिस्ट्रेट राम लाल शर्मा भी स्वतंत्रता सेनानी के घर गए। फिरदौस ने बताया, ‘‘स्वतंत्रता सेनानी ने स्वतंत्रता आंदोलन में अमूल्य योगदान दिया और उनके बलिदान, त्याग और निष्ठा के लिए हम सब उनके आभारी हैं और उन्हें सलाम करते हैं। उनके प्रति सम्मान दिखाना हमारी जिम्मेदारी है ।'' 

Pardeep

Advertising