91 संक्रमितों ने दी कोरोना को मात, 10 यात्रियों सहित 100 नए मामले सामने आए

Saturday, Oct 09, 2021 - 02:09 PM (IST)

जम्मू  : जम्मू कश्मीर में कोरोना ने आज शतक लगाया जबकि 91 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी। आज जम्मू कश्मीर में सबसे वैक्सीन की डोज लगाई गई। बीते 24 घंटों में 1,82,863 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई जो अब तक की सर्वाधिक संख्या है। वहीं जम्मू कश्मीर में 55,581 कोरोना टैस्ट भी किए गए। आज श्रीनगर, बारामूल्ला, बडगाम और गांदरबल जिले सबसे अधिक कोरोना प्रभावित रहे। 


1099 एक्टिव मामले
जम्मू संभाग से आज 8 और कश्मीर संभाग से 92 नए कोरोना के मामलों की पुष्टि हुई है। जम्मू कश्मीर में 100 नए मामलों में से 10 यात्री व 90 स्थानीय व अन्य लोग शामिल हैं। जम्मू कश्मीर में अब तक 3,30,352 कोरोना के पाजिटिव मामले हो गए हैं, इनमें से 1,24,061 जम्मू संभाग और 2,06,291 मामले कश्मीर संभाग से संबंधित हैं। जम्मू कश्मीर में 1,099 मामले एक्टिव हैं, इनमें से जम्मू संभाग में 300 और कश्मीर संभाग में 799 मामले एक्टिव हैं। 


आज 91 संक्रमित ठीक हुए
जम्मू कश्मीर में अब तक 3,24,827कोरोना संक्रमितों ने कोरोना को मात दी है। जिनमें जम्मू संभाग से 1,21,587 और कश्मीर संभाग से 2,03,240 रोगी ठीक हुए हैं। आज 91 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं, इनमें कश्मीर संभाग से 66 और जम्मू संभाग से 25 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। आज तक जम्मू कश्मीर में 1,27,08,865 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इनमें से अब तक 45 वर्ष के आयु वर्ग के 1,19,10,281 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। 


मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 4,426
अब तक जम्मू संभाग से 2174 और कश्मीर संभाग से 2252 कोरोना रोगियों ने उपचार के दौरान दम तोड़ा है जिसके चलते मरने वालों का कुल आंकड़ा 4,426 पहुंच गया है। श्रीनगर में 842, बारामूल्ला में 282, बडग़ाम में 207, पुलवामा में 194, कुपवाड़ा में 166, अनंतनाग में 205, बांदीपुरा में 102, गांदरबल में 79, कुलगाम मे 117, शोपियां में 58 मौतें हुई हैं जबकि जम्मू संभाग में जम्मू में 1144, ऊधमपुर में 137, राजौरी में 237, डोडा में 133, कठुआ में 151, साम्बा में 120, किश्तवाड़ में 44, पुंछ में 98, रामबन में 67 और रियासी में 43 लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ा। 


निगरानी में 36,05,493 लोग
जम्मू कश्मीर में अब तक कोरोना वायरस की 1,52,46,990 सैंपल की रिपोर्ट उपलब्ध हुई है जिनमें से 1,49,16,638 मामले नैगेटिव पाए गए हैं। वहीं 36,05,493 लोगों को निगरानी में रखा गया है जबकि होम क्वारंटाइन मेंं 7,717 लोगों को रखा गया है और 1,099 संक्रमित अस्पताल आइसोलेशन में उपचाराधीन हैं। घरों में 4,61,810 लोगों को निगरानी में रखा गया है जबकि 31,30,441 लोगों ने निगरानी अवधि पूरी कर ली है। 


13 जिले कोरोना प्रभावित
आज जम्मू कश्मीर में आज 13 जिले कोरोना संक्रमण से प्रभावित रहे जबकि 7 जिलों से कोई नया मामला सामने नहीं आया।  आज सबसे अधिक 47 मामले कश्मीर संभाग के श्रीनगर जिले से सामने आए हैं जबकि जम्मू संभाग के जम्मू जिले से सबसे अधिक 4 नए मामलों की पुष्टि हुई है। आज बारामूल्ला में 10, बडगाम में 14, पुलवामा में 2, कुपवाड़ा में 4, अनंतनाग में 1, बांदीपोरा में 1, गांदरबल में 13, जम्मू में 4, राजौरी में 1, पुंछ में 1, रामबन में 1 और रियासी में 1 कोरोना पाजिटिव का मामला सामने आया है। आज कश्मीर संभाग के कुलगाम, शोपियां और जम्मू संभाग के ऊधमपुर, डोडा, कठुआ, साम्बा और किश्तवाड़ जिले से कोई भी नया मामला सामने नहीं आया है। 


जम्मू कश्मीर
3,30,352 कुल केस
1,099 एक्टिव केस
3,24,827 ठीक हुए
4,426 मौतें 
 

Monika Jamwal

Advertising