10 साल की लड़की को पहले अगवा किया, फिर सामूहिक दुष्कर्म कर किया गर्भवती...10 आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Jul 04, 2024 - 12:55 PM (IST)

नेशनल डेस्क: देश की बेटियां बिल्कुल भी महफूज नहीं हैं। आए दिन देश के अलग-अलग हिस्सों से लड़कियों से छेड़छाड़ और दुष्कर्म के मामले सामने आते रहते हैं। ताजा मामला हैदराबद से सामने आया है, जहां कुछ लोगों ने 10 साल की बच्ची को अगवा किया। फिर उसे नशीला पेय पिलाया और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। इस घटना के कारण वह गर्भवती हो गई है। पुलिस ने इस मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। 

पुलिस ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया है, उनकी पहचान कार चालक चक्कोलू नरेश (26), एसीपीसी कार्यकर्ता सिरिपंगा विजय कुमार (23), मजदूर वाग्मारे बालाजी (23), नगरपालिका कार्यकर्ता गुड्डंती कृष्णा (22), टिफिन सेंटर कार्यकर्ता थोंटे किरण कुमार (26), डिलीवरी बॉय बोलेपोगु अजय (23), पानी के डिब्बे आपूर्तिकर्ता जेम्स जेवियर (24), मजदूर वाग्मारे दीपक (25), घरों की सफाई करने वाला सबावत हथ्या नाइक (25) और चाय व्यापारी इंजामुरी मधु (30) के रूप में हुई है।

25 जून को पीड़िता को अगवा किया था
पीड़िता को 25 जून को शहर के काचीगुडा इलाके से नरेश और विजय कुमार ने अगवा कर लिया था। दोनों ने एक कॉमन फ्रेंड के जरिए उससे दोस्ती की थी। उन्होंने अपराध में अन्य लोगों को भी शामिल किया और नाबालिग के साथ कई बार मारपीट की और उसे नशीले पदार्थ वाला पेय पीने के लिए मजबूर किया।

पुलिस ने बताया कि इसके बाद इन लोगों ने लड़की से सामूहिक बलात्कार किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। पुलिस ने मोबाइल फोन, स्कूटर और मोटरसाइकिल सहित वाहन और सिम कार्ड जब्त किए। 29 जून को गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों का आपराधिक गतिविधियों और नशीली दवाओं के सेवन का इतिहास रहा है। आरोपियों को अगले दिन अदालत में पेश किया गया और हिरासत में भेज दिया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Related News