10 साल की बच्ची को हुआ 26 साल के युवक से प्यार, जानिए क्या हुआ अंजाम

Tuesday, Aug 08, 2017 - 12:35 PM (IST)

नई दिल्ली: वैसे प्यार करने की कोई उम्र नहीं होती लेकिन उम्र का एक दायरा जरूर होता है और जब इस हद को लोग पार कर जाते हैं तो इसका अंजाम दर्दनाक ही होता है। राजधानी दिल्ली में एक अनोखी लव स्टोरी सामने आई है जो हैरान कर देने वाली है। एक चौथी क्लास में पढ़ने वाली 10 साल की बच्ची को एक 26 साल के युवक से प्यार हो गया है। यह प्यार एकतरफा भी नहीं है बल्कि युवक भी बच्ची को प्यार करता है। हालांकि  मोहब्बत की इस अजीबो गरीब दास्तान पर यकीन करना थोड़ा मुश्किल है लेकिन यह सच है। जब परिजनों को इस बारे में पता चला तो उन्होंने दोनों को समझाने की बहुत कोशिश की।

परिजनों ने दोनों की उम्र और समझ में फर्क होने की दुहाई दी लेकिन दोनों एक-दूसरे से इस कद्र बेपनाह मोहब्बत करते हैं उन्होंने एक साथ मरने की ठान ली। दिल्ली के नरेला इलाके के स्वतंत्र नगर में एक ही मकान में अलग-अलग कमरों में किराए पर रहने वाले यह दोनों परिवार मूल रूप से बिहार के हैं। दोनों ने रक्षाबंधन वाले दिन नरेला रेलवे स्टेशन मरने की कोशिश की।

इस हादसे में 26 वर्षीय युवक की दोनों टांगे कटकर अलग हो गईं और अब वह अपने पैरों पर कभी खड़ा नहीं हो सकता। वहीं लड़की भी घायल हो गई। लोगों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया। पहले तो लोगों को लगा कि दोनों भाई-बहन है पर जब उनको भी असलियत पता चली तो  सभी के पैरों तले जमीन खिसक गई। युवक को LNPJ अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Advertising