भारत: व्यस्क होने से पहले 10 में से चार युवतियां होती हैं प्रताडि़त, यह रिपोर्ट कर देगी हैरान, पढ़ें

Friday, Nov 25, 2016 - 11:44 PM (IST)

नई दिल्ली: भारत में 19 वर्ष की आयु पूरी करने से पहले प्रत्येक 10 में कम से कम चार युवतियां प्रताडऩा या हिंसा की शिकार होती हैं। गैर सरकारी संगठन ‘एक्शन एड’ की आेर से चार देशों में कराए गए सर्वेक्षण के अनुसार भारत में 19 वर्ष की आयु पूरी करने से पहले 41 प्रतिशत युवतियां प्रताडऩा का शिकार होती हैं। 
 

10 साल से पहले छह प्रतिशत महिला होती हैं प्रताडऩा की शिकार
सर्वेक्षण के अनुसार, भारत में 10 साल की उम्र होने से पहले छह प्रतिशत लड़कियां प्रताडऩा की शिकार होती हैं, जबकि ब्राजील में 16 प्रतिशत, ब्रिटेन में 12 प्रतिशत और थाइलैंड में आठ प्रतिशत लड़कियों के साथ एेसा होता है। आज जारी सर्वे रिपोर्ट के अनुसार कि भारत में 41 प्रतिशत महिलाओं ने पिछले एक महीने में किसी न किसी प्रकार की हिंसा या प्रताडऩा झेली है। अन्य देशों में तो संख्या और भी ज्यादा है, र्थालैंड में यह 67 प्रतिशत और ब्राजील में 87 प्रतिशत है। 


गैर सरकारी संगठन ने किया सर्वे
वहीं ब्रिटेन में 57 प्रतिशत महिलाओं के साथ एेसा हुआ। इसके अनुसार भारत में 26 प्रतिशत महिलाओं का कहना है कि पिछले एक महीने में उनके साथ छेडख़ानी की गई है, जबकि ब्राजील में 20 प्रतिशत, थाईलैंड में 26 प्रतिशत और ब्रिटेन में 16 प्रतिशत महिलाओं ने एेसा कहा। महिलाओं के खिलाफ हिंसा को समाप्त करने के अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर यह सर्वेक्षण किया गया है।

Advertising