आत्मरक्षा के लिए 10 हजार महिलाएं प्रशिक्षित : दिल्ली पुलिस

Thursday, May 31, 2018 - 01:03 AM (IST)

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने बुधवार को बताया कि सशक्ति योजना के तहत आयोजित 15 दिवसीय एक प्रशिक्षण शिविर के दौरान 10,000 से अधिक महिलाओं को आत्म - रक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। पुलिस ने बताया कि दिल्ली पुलिस की महिला और बच्चों के लिए विशेष पुलिस इकाई द्वारा पूरे शहर के छह स्थानों पर आयोजित शिविरों का बुधवार को समापन हो गया।

डीसीपी (एसपीयूडब्ल्यूएसी) ईशा पांडे ने बताया कि शिविर का उद्देश्य शहर में लड़कियों और महिलाओं को सशक्त बनाना और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना था। लड़कों के साथ - साथ लड़कियों को संवेदनशील बनाने के लिए इस बार एक विशेष सत्र का भी आयोजन किया गया था। 

Punjab Kesari

Advertising