लद्दाख में कोविड-19 के 10 नए मामले

Monday, Oct 04, 2021 - 06:40 PM (IST)


लेह : लद्दाख में कोविड-19 के 10 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20,822 हो गई। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

 

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में 22 मरीज संक्रमण मुक्त हुए, जिसके बाद कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 20,653 हो गई। अधिकारियों ने बताया कि केंद्रशासित प्रदेश में कुल 52 मरीजों का उपचार चल रहा है। इनमें से 47 मरीज लेह जिले में हैं, जबकि पांच मरीज कारगिल जिले में हैं।

 

अधिकारियों ने बताया कि पिछले 24 घंटे में सभी 10 मामले लेह से सामने आए हैं। केंद्रशासित प्रदेश में संक्रमण से किसी नए मरीज की मौत नहीं हुई, जिसके बाद मृतकों की कुल संख्या 207 बनी हुई है।
 

Monika Jamwal

Advertising