भारत की ये 10 खूबसूरत जगहें, जहां अाप कर सकते हैं खूब एन्जॉय!(Pics)

Monday, Sep 26, 2016 - 04:42 PM (IST)

नई दिल्लीः खूबसरत जगहों की बात करें तो हमारे देश किसी से पीछे नहीं है। हमारे देश में भी ऐसी बहुत सारी जगहें ऐसी हैं जो खूबसूरती के लिहाज से लाजवाब है। भारत को जानने और समझने के साथ-साथ यहां घूमने के लिए काफी संख्या में टूरिस्ट आते हैं। हम आपको भारत की ऐसी 10 जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बेहद खूबसूरत हैं।

1) कश्मीरः- बात खूबसूरत जगह की हो और कश्मीर का नाम ना आए, ऐसा तो मुमकिन ही नहीं है। ज्यादातर हनीमून कपल कश्मीर जाना पसंद करते हैं। 'धरती का स्वर्ग' कश्मीर की हसीन वादियां आप दोनों के रोमांस में थोड़ी और मिठास जरूर भर देगी। कश्मीर में आप डल झील के अलावा गुलमर्ग, सोनमर्ग की हसीन वादियां आपके ट्रिप को यादगार बना देंगी।

2) मनालीः- मनाली की सुन्दरता आपके मन को मोह लेगी। मनाली का ठंडा वातावरण भारत की चिलचिलाती गर्मी के मौसम में भी राहत प्रदान करता है। मनाली साहसी खेलों जैसे स्कीइंग, हाइकिंग, पर्वतारोहण, पैराग्लाइडिंग, राफ्टिंग, ट्रैकिंग, कायाकिंग और माउन्टेन बाइकिंग के लिए मशहूर हैं। यॉक स्कीइंग इस क्षेत्र का एक अनोखा खेल है। 

3) शिमलाः- बर्फ से ढके पहाड़, सुहावनी झीलें, मनभावनी हरियाली, सुखद जलवायु ये सब आपको एक साथ एक ही जगह मिल सकता है, वो है शिमला। यहां के सुरम्य प्राकृतिक दृश्यों, हिमाच्छादित पहाड़ी दृश्यों, चीड़ और देवदार के जंगलों जैसे मनोहारी दृश्य पर्यटकों को मोहित कर देते हैं। शिमला घूमने के लिए लाेग खासताैर पर कालका से शिमला टॉय ट्रेन में यात्रा करते है। रास्ते में खूबसूरत नजारे और सुरंगें सफर को यादगार बना देती हैं। 

4) अागराः-  विश्व का अजूबा ताजमहल आगरा की पहचान है। लेकिन केवल ताजमहल ही नहीं, यहां देखने लायक बहुत कुछ है। अगर अाप अागरा जाए ताे यहां अाप महताब बाग, रामबाग, एतमादुद्दौला का मकबरा, चीनी का रोज़ा, जामा मस्जिद, सिकंदरा (अकबर का मकबरा) अादि जगहें देख सकते हैं।

5) नैनीतालः- दोस्तों के साथ घूमने-फिरने का प्लान बनाना हो या हनीमून का,  नैनीताल का नाम जरूर जेहन में आता है। गर्मियों में नैनीताल की खूबसूरती और ठंडा मौसम सैलानियों को अपनी ओर जैसे खींच लाते हैं। वहीं सर्दियों में बर्फबारी और विंटर स्पोर्ट्स के दीवानों के लिए नैनीताल स्वर्ग बन जाता है। यहां विश्वविख्यात जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क भी है। 

6) राजस्थानः- राजस्थान की यात्रा करने का अक्टूबर से मार्च तक का वक्त सबसे अच्छा होता है। इस समय बहुत ज्यादा गर्मी नहीं होती। अाप मजे से ऊंट की सवारी का लुत्फ उठाते हुए राजस्थान की बेहतरीन जगहें देख सकते हैं। घूमने लायक जगहें- अल्बर्ट हाॅल संग्रहालय, आमेर किला, सिटी पैलेस, गलताजी मंदिर, हवा महल, जंतर मंतर, कुम्भलगढ़ किला, मेहरानगढ़ किला, रणथम्भौर नेशनल पार्क, सरिस्का नेशनल पार्क, भांडेसर मंदिर, रानी सती मंदिर।

7) चंड़ीगढ़ः- चंडीगढ़ में बड़ी संख्या में बड़े पर्यटन केंद्र है। देश के कोने-कोने से पर्यटक हर साल यहां अाते हैं। इसे सिटी ब्यूटीफुल भी कहा जाता है। शहर में बड़ी संख्या में पार्क हैं जिनमें लेसर वैली, राजेन्द्र पार्क, बॉटोनिकल गार्डन, स्मृति उपवन, तोपियारी उपवन, टेरस्ड गार्डन और शांति कुंज प्रमुख हैं। इसके अलावा अाप यहां नेक चंद का मशहूर राक गार्डन भी देख सकते हैं। 

8) केरलाः-
केरल एक ऐसी जगह है, जहां हर इंसान को एक बार जरूर जाना चाहिए। चाहे वो हनीमून की बात हो या फिर दोस्तों के साथ। इस खूबसूरत जगह पर जाने के बाद आपको इतना सूकून मिलेगा कि आप हमेशा यहां जाना चाहेंगे।

9) गाेवाः- गोवा एक हराभरा प्राकृतिक स्वर्ग है जो कि सहयाद्री श्रृंखला की तलहटी में अरब सागर के किनारे बसा है। अपनी नैसर्गिक प्राकृतिक सुंदरता, आकर्षक समुद्र तटों, मशहूर वास्तु मंदिरों, भव्य पार्टियों और त्यौहारों और अपनी समृद्ध एंग्लो-भारतीय विरासत के कारण यह सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करता है। गोवा में देखने के लिए कई बीत हैं, जाे दुनियाभर के सैलानियाें के अाकर्षण का केंद्र हैं। 

10) पोर्ट ब्लेयर, अंडमान निकोबार
हनीमून कपल्स के बीच इन दिनों अंडमान निकोबार जाने का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है। चारों ओर समंदर से घिरे इस खूबसूरत जगह पर ऐसी कई चीजें हैं जो आपके हनीमून को यादगार बना देंगी। यहां आप हैवलॉक आइलैंड, एलिफैंट आइलैंड और सेल्युलर जेल घूम सकते है।
 

Advertising