अब नहीं बचेंगे यह 10 आतंकी कमांडर , सेना ने बनाई हिटलिस्ट

Friday, Aug 31, 2018 - 04:16 PM (IST)

श्रीनगर: कश्मीर घाटी में आतंकवादी अब अपनी मनमानियां कर रहे हैं। उन्होंने लोगों को डराने और धमकाने के लिए अब उनके परिवारवालों और रिश्तेदारों को अगवा करना शुरू कर दिया है। शुक्रवार तक आतंकियों ने करीब 11 लोगों का अपहरण किया है। सोचने की बात यह है कि यह सभी लोग पुलिसकर्मियों के परिजन हैं। सुरक्षाबल इस पर चुप नहीं हैं। उन्होंने कश्मीर में सक्रिय दस टॉप के कमांडर आतंकियों की सूचि बनाई है। आइए आपको बताते हैं कि यह कौन-कौन हैं
1. जीनत उल इस्लात उर्फ अलकामा- यह आतंकी शोपियां के जनिपोरा का रहने वाला है। कई वारदातों को अंजाम दे चुका है और सबसे सक्रिय आतंकी है।


2. वसीम अहमद उर्फ ओसामा- खूंखार आतंकवादी ओसामा के नाम वाला यह उग्रवादी भी कम नहीं है। यह बुरहान ग्रुप का है। शोपियां में जिला कमांडर का काम कर रहा है।

 

3. नावेद जट्ट उर्फ अबु हंजला- इसे कौन नहीं जानता। यह वहीं आतंकी है जो अस्पताल से भागने में कामयाब रहा और कश्मीर के पत्रकार शुजात बुखारी की हत्या में भी शामिल है। यह लश्कर का कमांडर है। जितना कद में छोटा है उतना ही खुराफाती दिमाग रखता है।


4. रियाज अहमद नाइकू- हिज्बुल मुजाहिदीन का चीफ कमांडर नाइकू ज्यादात्तर सोशल मीडिया पर धमकी भरे वीडियो पोस्ट करता है। हाल ही में इसने पुलिसवालों को नौकरी छोडऩे को कहा था। सने एसिड हमलों की धमकी भी दी थी।


5. मनान वानी-पढ़ाई छोडक़र आतंकी बना मनान वानी हिज्ब आतंकी है और कुपवाड़ा का जिला कमांडर भी है।


6.अल्ताफ काचरू- हिज्ब का आतंकी है।


7. जहूर अहमद- यह भी हिज्बुल का आतंकी है।


8. हाफिज उमर- जैश-ए-मोहम्मद का चीफ ऑपरेशनल कमांडर है। यह भी बहुत सक्रिय आतंकी है।


9. जाकिर राशिद भट्ट- एक खतरनाक आतंकी है। अक्सर लोगों को धमकाता है। यह जाकिर मूसा है। गजावत उल-हिन्द का कमांडर।


10. अल बद्र का आतंकी जावेद मट्टू

Monika Jamwal

Advertising