Video: रिहायशी इलाके में पहुंच गया 10 फुट लंबा मगरमच्छ, डरकर भागे लोग
punjabkesari.in Sunday, Aug 04, 2019 - 12:18 PM (IST)
नेशनल डेस्क: गुजरात के वडोदरा शहर में भारी बारिश के कारण समंदर सा नजारा देखने को मिल रहा है। हर जगह पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। इस हालात में इंसान तो इंसान, जानवर भी परेशान है। विश्वामित्री नदी का जलस्तर बढ़ने के चलते मगरमच्छ भी शहर में बह कर पहुंच गये हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है।
The city of crocodile 🐊 #vadodara . Our future neighbor. Thanks to @VMCVadodara . #VadodaraRains #Vadodaraflood #Vadodarafloods pic.twitter.com/gLYoNfabNy
— JIGAR JOSHI (@jigarceo) August 3, 2019
लालबाग क्षेत्र के नजदीक राजस्तंभ सोसायटी में उस समय हड़कंप मच गया जब 10 फुट लंबा मगरमच्छ वहां पहुंच गया। वह एक घर के दरवाजे के ठीक सामने पहुंच गया, जिसके बाद राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम ने कड़े संघर्ष के बाद उस पर काबू पाया। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है , जिसमें मगरमच्छ पानी में तैरता दिखाई दे रहा है। हालांकि लोग उसके डर से भागते नजर आ रहे हैं।
गुजरातः वलसाड येथे एनडीआरएफ आणि वन विभागाकडून १० फूट लांब मगरीची सुटका. पाहा व्हिडिओ...#VadodaraRains #Vadodarafloods pic.twitter.com/vtdbyEMYLe
— yinbuzz (@YINBuzzz) August 3, 2019
वहीं कच्छ जिले में भुज हवाई अड्डे की ओर जाने वाली एक सड़क पर एक पांच फुट लंबा एक मगरमच्छ अज्ञात गाड़ी से कुचलकर मर गया। भुज रेंज वन अधिकारी प्रदीप कुमार वाघेला ने बताया कि स्थानीय लोगों ने शुक्रवार रात करीब 11 बजकर 20 मिनट पर इस मगरमच्छ को सड़क पर मृत देखा और उन्होंने अधिकारियों को इसकी सचूना दी। दरअसल भारी वर्षा होने से विश्वामित्री नदी उफान पर आ गयी जिससे मगरमच्छ जलमग्न सड़कों पर आ गये। इस तरह की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
A #crocodile near my Dad's friend's house in Purnima society @9am this morning #Fatehgunj. His cousin and wife tried rescuing it. Scary. #VadodaraRains #Vadodarafloods @presleythomas @SachinKalbag @shailendranrb pic.twitter.com/1kFTwpomKN
— Aayushi Pratap (@aayushipratap) August 2, 2019