10 किलो भुक्की के साथ एक गिरफ्तार

Monday, Jan 04, 2021 - 08:35 PM (IST)

साम्बा : बड़ी ब्राह्मणा पुलिस ने 10 किलोग्राम भुक्की के साथ एक व्यक्ति को पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार आरोपी का नाम बलराज सिंह बताया गया है जोकि श्रीनगर से पंजाब की ओर ट्रक लेकर जा रहा था। एसडीपीओ बड़ी ब्राह्मणा मोहिता शर्मा की देखरेख में पुलिस ने नाका लगा कर ट्रक को बड़ी ब्राह्मणा के रेलवे चौक के पास रोका। तलाशी के दौरान ट्रक से 10 किलो भुक्की बरामद की गई। बड़ी ब्राह्मणा पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।


 

Monika Jamwal

Advertising