Vivek Vihar AC Fire:​​​​​​​ चीख उठा विवेक विहार, एक ही घर से उठीं 5 अर्थियां, रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मां की छाती से चिपका मिला डेढ़ साल का मासूम

punjabkesari.in Sunday, May 03, 2026 - 02:54 PM (IST)

नेशनल डेस्क: दिल्ली के विवेक विहार से आज सुबह AC blast की दर्दनाक घटना सामने आई है। इस घटना में चंद मिनटों में एक परिवार खत्म हो गया। इस पूरी घटना ने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख देने वाले मंजर पीछे छोड़ दिए। दमकलकर्मियों को इस घटना के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान डेढ़ साल के मासूम आरु का शव उसकी मां आंचल के सीने से चिपका हुआ मिला। मौत के आखिरी पलों में भी मां ने अपने कलेजे के टुकड़े को बचाने की नाकाम कोशिश की थी। इस घटना से सबका दिल पसीज कर रख दिया।

ये भी पढ़ें- कोई न सुन सका वो दर्दनाक चीखें, AC धमाके ने उजाड़े घर, किसी का शव बिस्तर पर, तो किसी ने सीढ़ियों में तोड़ा दम, पढ़ें दर्दनाक हादसे की पूरी कहानी

जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं

ऐसा बताया गया है कि रविवार को परिवार में खुशियों का माहौल होना था। मृतक निशांक जैन (CS) के भाई दीपक जैन (CA) के बेटे का तीसरा जन्मदिन था। दीपक परिवार समेत जन्मदिन मनाने मानेसर गए हुए थे, जबकि निशांक तबीयत खराब होने के कारण घर पर ही रुक गए थे।  शनिवार रात 12 बजे दोनों भाइयों ने वीडियो कॉल पर बात की और केक काटकर खुशियां मनाई। कोई नहीं जानता था कि ये खुशियां जल्द ही मातम में बदलने वाली हैं और यह उनकी आखिरी बातचीत होगी। 

ये भी पढ़ें- Rain Alert: आज और कल होगी गरज- चमक के साथ बारिश, चलेंगी तेज हवाएं, IMD ने यहां पर जारी किया Yellow Alert; देखें अपने शहर का हाल

आखरी वीडियो कॉल: भैया बचा लो, आग लग गई है

बताया जा रहा है कि यह घटना तड़के करीब 3 बजे जब घर के एसी (AC) में ब्लास्ट हुआ, तो पूरी इमारत आग का गोला बन गई। मौत को सामने देख निशांक ने अपने भाई दीपक को वीडियो कॉल कर चीखते और रोते हुए कहा— भैया हमें बचा लो, घर में आग लग गई है।" दीपक ने वहां से मदद के लिए गुहार लगाई, लेकिन जब तक राहत कर्मी पहुँचे, सब कुछ खाक हो चुका था।

ये भी पढ़ें- 8th Pay Commission: इन 4 शहरों के सरकारी कर्मचारी और पेंशनर्स नोट कर लें ये तारीखें; सैलरी, पेंशन और भत्तों पर लग सकती है मुहर

DNA टेस्ट से होगी पहचान

इस भीषण अग्निकांड में जैन परिवार की तीन पीढ़ियां खत्म हो गईं। मृतकों में अरविंद जैन (62), उनकी पत्नी अनिता जैन, बेटा निशांक, बहू आंचल और पोता आरु शामिल हैं। आग इतनी भयानक थी कि शवों की शिनाख्त करना नामुमकिन हो गया है। अब पुलिस अवशेषों की पहचान के लिए दीपक जैन के डीएनए (DNA) सैंपल का सहारा ले रही है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News