दिल्ली के सरकारी स्कूलों में अच्छी पढ़ाई से 1,141 छात्रों ने JEE, NEET परीक्षा पास की: CM केजरीवाल
Friday, Sep 16, 2022 - 06:30 PM (IST)
नई दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों में प्रदान की जा रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के चलते 1,141 छात्रों ने JEE और NEET परीक्षाएं पास की हैं। केजरीवाल ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) और राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (NEET) के टॉपरों को सम्मानित करने के लिए यहां त्यागराज स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम में यह बात कही।
Auto चालक के बेटे ने NEET में 405वीं Rank लाकर बढ़ाया है पिता का मान।
— AAP (@AamAadmiParty) September 16, 2022
बेटे की पढ़ाई के लिए अपनी बीमारी को नज़रअंदाज़ करने वाले Gangaram Gautam की आंखें बेटे Prerit Gautam की कामयाबी पर भर आईं
कहा- CM @ArvindKejriwal की वजह से बेटे ने पाई सफलता। pic.twitter.com/gUZUoM0Z0c
छात्रों को सम्मानित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि देश भर के 18 करोड़ बच्चे सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं और उनमें से ज्यादातर की स्थिति खराब है। उन्होंने कहा कि जिस तरह हमने दिल्ली में किया है, उसी तरह इन सरकारी स्कूलों में भी सुधार किया जा सकता है। हमने छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की और उसके कारण हमारे सरकारी स्कूलों के 1,141 छात्रों ने जेईई और एनईईटी परीक्षा उत्तीर्ण की है। केजरीवाल ने कहा कि पहले यह धारणा बनाई गई थी कि सरकारें स्कूल नहीं चला सकती हैं और ऐसे स्कूलों को निजी हाथों में सौंप दिया जाना चाहिए या ‘सीएसआर’ पहल के माध्यम से संचालित किया जाना चाहिए।
अब दिल्ली के सरकारी स्कूलों के हमारे बच्चे सपने भी देखते हैं और उन्हें पूरा भी करते हैं। इस साल सरकारी स्कूलों के 1141 बच्चों ने NEET और JEE की परीक्षा में परचम लहराया है, आज उन सभी बच्चों से मिला, भविष्य में कोई इंजीनियर बनेगा तो कोई डॉक्टर। यही बच्चे भारत को नम्बर-1 बनाएँगे। pic.twitter.com/pV8IDvs9Cz
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) September 16, 2022
उन्होंने कहा कि शिक्षा दान की चीज नहीं है, यह अधिकार है। अगर हम हर बच्चे को अच्छी शिक्षा दें तो देश से गरीबी को मिटाया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने JEE और NEET परीक्षा पास करने वाले 28 छात्रों को सम्मानित किया।