घर पर बनाएं Infinity Gauntlet Cake

punjabkesari.in Sunday, Apr 29, 2018 - 05:29 PM (IST)

मीठे को शौकिन लोग केक खाना भी बहुत पसंद करते हैं। यह खाने में जितने टेस्टी होते हैं, इनकी अलग-अलग तरह की शेप बच्चे देख कर बहुत खुश हो जाते हैं। आज हम आपको घर पर Infinity Gauntlet Cake बनाने का तरीका बता रहे हैं। 

सामग्री
आइसिंग शूगर- 1 कि.ग्रा.
मक्खन- 500 ग्राम
वनीला एक्सट्रैक्ट- 1½ टीस्पून
दूध- 50 मि.ली.
केक बेस- 1& - 15 (1 इंच मोटा)
राइस क्रिप्पी बार- 10-15
शूगर फोंडेंट 
एडिबल ग्लू 
पिघली हुई कैंडीज 
नैचुरल फूड कलर
 

विधि
1. एक बोल में 1 कि.ग्रा. आइसिंग शूगर, 500 ग्राम मक्खन, 1½  टीस्पून वनीला एक्सट्रैक्ट और 500 मि.ली. दूध डालकर फैंट लें। इस तैयार बटर क्रीम को साइड पर रख लें। 
2. अब केक के सभी बेस को 2 लेयर्स में काट लें। इसके बाद केक के बेस पर तैयार बटर क्रीम लगाएं और इसके ऊपर केक की एक और लेयर रखें। और इसी तरह केक के 4 बेस पर बटर क्रीम लगाते जाएं और फिर इसके बाद 4 लकड़ी की स्टिक केक के बीच एक-एक करके कुछ दूरी पर लगाएं, जिससे केक को सपोर्ट मिल जाएगी। 
4. इन स्टिक्स पर गोल आकार का कार्डबोर्ड बेस लगाकर इसके ऊपर भी बटर क्रीम एप्लाई करें। 
5. इसके बाद बाकी के बचे केक बेस को भी एक-एक करके इसके ऊपर बटर क्रीम लगाकर टिकाते जाएं। 
6. सारे केक बेस लग जाने के बाद इसकी हाथ के आकार में कटिंग करें। इस बात का ध्यान रखें कि केक की सावधानी और आराम से कटिंग हो तभी हाथ की शेप आएगी। 
7. अब बटर क्रीम से केक के चारों तरफ कोटिंग करें।  
8. इसके बाद 10-15 राइस क्रिप्पी बार लेकर इसे पीस लें। पीसे हुए राइस क्रिप्पी बार से हाथ की उंगली और अंगूठे की शेप बनाएं। 
9. इन उंगलियों और अंगूठे पर वुडेन स्टिक लगाएं ताकि इन्हें केक पर आसानी से लगाया जा सके। 
10.  अब शूगर फोंडेंट को बेलन से रोटी की तरह पतली लेयर में बेल लें। 
11. बेले हुए शूगर फोंडेंट को राइस क्रिप्पी बार से बनी उंगलियों और अंगूठे पर अच्छी तरह से लपेट कर  Gauntlet की तरह डैकोरेट करें। 
12. दोबारा फिर शूगर फोंडेंट को बेल कर इस पर प्रिंट किए हुए Gauntlet के पेपर को रखें और इसकी मदद से काट कर शेप बनाते जाएं। जब ये सारे पीस काट लें तो एडिबल ग्लू की मदद से चिपकाएं। 
13. कैंडीज के जेम्स स्टोन बनाने के लिए शूगर फोंडेंट को लोई के आकार में बना कर इसे उंगली के साथ दबाएं और फिर इसमें पिघली हुई कैंडीज डाल कर ठंडा होने दें। 
14. जब यह स्टोन की शेप में आ जाए इसे शूगर फोंडेंट से अलग कर लें। इसी तरह बाकी के कलरफुल स्टोन भी बनाएं। 
15. अब शूगर फोंडेंट को फिर दोबारा बेल कर इसकी लम्बी चोरस पट्टियां काट लें और इससे पूरा केक कवर करें। 
16. केक कवर होने के बाद इसके ऊपर पहले से बना कर रखी हुई उंगलियां और अंगूठा लगाएं। 
17. इसके बाद पहले से बना कर रखी हुई Gauntlet की शेप से केक को डैकोरेट करें, इसके लिए केक टूल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। 
18. अब नैचुरल फूड कलर से केक को पेंट करें और फिर जेम्स स्टोन लगाएं। 
19. Infinity Gauntlet Cake बन कर तैयार है, इसे सर्व करें।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News