गर्मियों के लिए बेस्ट हैं आइस वाटर फेशियल, जानिए इसके फायदे

punjabkesari.in Monday, Mar 28, 2022 - 03:48 PM (IST)

गर्मी के मौसम में स्किन को ठंडक पहुंचाने के लिए हम सभी अपने चेहरे पर बर्फ के पानी या फिर बर्फ का इस्तेमाल करते हैं। यकीनन यह आपकी स्किन को बहुत अधिक ठंडक पहुंचाता है, लेकिन वास्तव में यह स्किन के लिए कितना लाभदायक है या फिर इससे स्किन को क्या-क्या नुकसान होते हैं, यह जानने के बाद ही आपको आइस वाटर फेशियल चेहरे पर करना चाहिए। इतना ही नहीं, आइस वाटर फेशियल चेहरे पर एक अलग तरह से काम करता है, इसलिए यह भी जरूरी है कि आप इसे सही तरह से करें। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको आइस वाटर फेशियल के फायदे, नुकसान व इसे करने के सही तरीके के बारे में पूरी जानकारी दे रहें हैं।

PunjabKesari

आइस वाटर फेशियल के क्या फायदे

गर्मी के दिनों में आइस वाटर फेशियल करना कई मायनों में लाभदायक माना गया हैं। आइस वाटर फेशियल करवाने के लिए आपको स्पा जाने की जरूरत नहीं हैं। आपको बस एक साफ कटोरा चाहिए, कुछ पानी और बर्फ के टुकड़े। इस ब्यूटी रूटीन को कोरियन महिलाएं भी फॉलो करती हैं और शायद इसी के कारण इनकी त्वचा इतनी अधिक दमकती हैं। इसके कुछ लाभ इस प्रकार हैं-

PunjabKesari

• आइस वाटर फेशियल करने एक्ने व ब्रेकआउट को कम करने में मदद मिलती है और यह गर्मी के दिनों की सबसे बड़ी स्किन प्रॉब्लम्स में से एक हैं। यह आपके फेस पर ऑयल प्रोडक्शन को रेग्युलेट करने में मदद करता हैं।

• इतना ही नहीं, ठंडा पानी कई तरह की स्किन से जुड़ी समस्याओं जैसे रोसैसिया आदि में भी लाभदायक साबित हो सकता हैं।

• अगर आइस वाटर फेशियल सुबह के समय किया जाए तो इससे आंख और चेहरे की सूजन को कम करने में मदद मिलती हैं।

• बर्फ आपके पोर्स को ओपन करती हैं, जिससे कोई भी स्किन केयर प्रोडक्ट स्किन में अधिक प्रभावी ढंग से अवशोषित होता हैं।

• समय के साथ, यह डार्क सर्कल्स आदि की उपस्थिति को भी कम करता हैं और ब्लेमिशेस आदि से भी छुटकारा दिलाता हैं।

• आईब्रो को ट्वीज़ करने से होने वाली सूजन से राहत दिलाता हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Custom

Auto Desk

Recommended News

Related News