यूं कम समय में बनाएं यम्मी टेस्ट में कसाटा स्लाइस (pics)

Thursday, Mar 10, 2016 - 04:43 PM (IST)

अगर अाप भी मीठा खाने के शौकीन हैं तो अाज हम अाप को रेसिपी में यम्मी-यम्मी टेस्ट में कसाटा स्लाइस बनाने के बारे में बताएगें। अाप इसे घर पर बहुत ही कम समय में बना सकते हैं। तो आइए जानते है इसे बनाने की विधि के बारे में।

 

कसाटा स्लाइस बनाने की सामग्री :-

 

- पिस्ता के टुकडे 250 ग्राम

 

- काजू के टुकडे 25 ग्राम 

 

- काजू पाउडर 500 ग्राम 

 

- केसर थोडा-सा 

 

- चॉकलेट पाउडर 25 ग्राम 

 

- शक्कर 250 ग्राम 

 

कसाटा स्लाइस बनाने की विधि :- 

 

1. सबसे पहले एक कटोरी में शक्कर और पानी को मिलाकर चाशनी बना लें।

 

2. अब चाशनी में काजू पाउडर को डाल कर अच्छे से मिला कर मिश्रण तैयार कर लें।

 

3. जब मिश्रण बन कर तैयार हो जाएं तो इसे तीन भागों में (यानी छोटा, बडा और थोडा बडा) बांट दें। 

 

4. अब सबसे छोटे हिस्से में पिस्ते के टुकडे, काजू के टुकडे और केसर के मिला दें। 

 

5. सबसे बड़े हिस्से में चॉकलेट पाउडर को मिलाएं।

 

6. अब सबसे छोटे गोले को उसके बड़े गोले में स्टफ करें।

 

7. इसके बाद इसे थोड़ा कडक होने पर गोल टुकड़ों में काट दें।

 

अब आपका कसाटा स्लाइस बनकर तैयार हो गया है। अाप इसे एक पलेट में डाल कर सबको सर्व कर सकते है।

Advertising