यूरोप के इन 8 देशों में छिपा हैं खूबसूरती का खजाना(Pics)

Thursday, Jul 21, 2016 - 04:48 PM (IST)

आप अगर घूमने का शौंक रखते हैं और वो भी विदेश में तो यूरोप इसके लिए बैस्ट अॉप्शन है और आज हम आपको बता रहे हैं कि यूरोप में कुछ ऐसी जगहें हैं, जिनकी खूबसूरती इटली,फ्रांस जैसे देशों से कम नही हैं। यहां के कुदरती नजारों के कारण इनको किसी से कम नही आंका जा सकता।
 
1. Serbia
 
आप अगर शांत वातावरण में अपना समय बिताने की सोच रहे हैं तो सर्बिया का बेलग्रेड आपके लिए बहुत अच्छा है। यहां की इतिहासिक ईमारतें और गढ़ के अलावा इसके कुदरती नजारे देखने लायक हैं।
 
2. Luxembourg
 
यूरोप के लक्जमबर्ग में 100 से ज्यादा किले हैं जो पर्यटकों का ध्यान अपनी और खीचता है। विण्डेन(Vianden)यहां का प्रमुख आकर्षण का केन्द्र है। आप यहां पर स्पा का मजा भी ले सकते हैं।
 
3. Liechtenstein
 
अस्ट्रिया और स्विट्जरलैंड दोनों देशों की सीमा को मध्य बसा लिकटेंस्टीन बहुत खूबसूरत देश है। यहां की संस्कृति और समृद्ध इतिहास इसे सबसे अलग बना देता है।यहा पर लोग जर्मन भाषा बोलते हैं। यहां के म्यूजियम देखने के लिए लोग दूर-दूर से देखने आते हैं।
 
4. Bosnia And Herzegovina
 
बोस्निया और हर्जेगोविना अपनी कुदरती खूबसूरती और संस्कृति के कारण दुनियां भर में मशहूर है। यहां पर जंगल, हरे भरे लैंडस्केप, जंगली जानवर और पक्षीयोें के कारण यूरोप में सबसे अलग देश है। यह देश उच्च गुणवत्ता वाले खाने के कारण भी जाना जाता है।
 
5. Belarus
 
बेलोरूस छोटा देश है लेकिन खूबसूरती और सफाई के लिए जाना जाता है। यहां के लोग मेहमानवाजी के लिए बहुत प्रसिद्घ हैं।
 
6. Albania
 
अल्बानिया शानदार बीच और संस्कृति के लिए जाना जाता है। ये जगह स्कीइंग, बाइक राइडिंग और पैदल चलने घूमने का शौंक रखने वालों के लिए आकर्षण का केन्द्र है। इसके अलावा भी यहा पर देखने लायक बहुत कुछ है।
 
7.Slovakia
 
स्लोवाकिया के प्राचीन किले,नौ नैशनल पार्क,100 से ज्यादा गुफाएं और झीलें इसको बहुत आकर्षक बना देती हैं।
 
8. Latvia
 
लातविया वाकी देशों की तरह इतना फेमस नही हैं लेकिन खूबसूरती में भी किसी से कम नही हैं। रीगा यहां का छोटा-सा गांव हैं। कुदरती नजारे देखने के शौकिंन लोगों के लिए यह सबसे अच्छी जगह है। यहां पर फूलों की अलग-अलग किस्में देखी जा सकती हैं।
 
 
 
 
 

 

Advertising