लड़कियों की ये बातें नहीं समझ पाते लड़के
punjabkesari.in Thursday, Aug 13, 2015 - 03:09 PM (IST)

लड़का हो या लड़की दोनों सिर्फ शारीरिक रूप से ही एक दूसरे से अलग नहीं होते बल्कि मानसिक और भावनात्मक रूप से भी अलग होते हैं ।लड़के अक्सर अपनी बातों को जाहिर करने में कोई संकोच नहीं करते पर लड़कियां अपनी किसी भी बात को स्पष्ट रुप से बताने में थोड़ा झिझक जाती है लेकिन की बार एेसी बातें आपस में लड़ाई का कारण बन जाती हैं और लड़के लड़कियों की इन बातों को समझ ही नहीं पाते।
- हर बात को साफ साफ न कहना
लड़के लड़कियों की इस आदत को समझ नहीं पाते कि लड़कियां किसी भी बात को बताने में संकोच क्यों करती हैं और अपनी कोई भी बात साफ साफ क्यों नहीं बताती।
- शादी करने में जल्दी
लड़कियां लड़कों के मुकाबले जल्दी शादी करवाने में विश्वास रखती है और वो चाहती है कि उनकी शादीशुदा लाइफ बढ़िया चले और वो अपना परिवार बढ़ा सकें पर लड़कों को शादी जल्दी करवाने में ज्यादा दिलचस्पी नहीं होती ।
- मेकअप करने में इतना टाइम क्यों लगाती है
लड़कों को अपने पार्टनर की ये बात सबसे अजीब लगती है कि लड़कियां तैयार होने में इतना समय क्यों लगाती है और जब कभी किसी पार्टी में जाना हो तो समझ लीजिए 1या 2 घंटे तो मेकअप में ही निकल जाते है।
- शापिंग करने का ढंग
लड़के अपने पार्टनर के शापिंग करने के ढंग से ज्यादा परेशान होते हैं क्योंकि उन्हें समझ नहीं आता कि लड़कियां शापिंग करने के लिए सारी मार्किट क्यों घूमती है जबकि लड़के अपनी शापिंग एक ही दुकान से कर लेते है।
- ऐटिटूड क्यों रखती हैं
लड़के लड़कियों के ऐटिटूड से बहुत ज्यादा परेशान होते हैं और उन्हें समझ नहीं आता कि अपने पार्टनर के सामने लड़की इतना ऐटिटूड क्यों दिखाती है।
- अपनी तरफ ज्यादा ध्यान देना
हर लड़की यही चाहती हैं कि उसका पार्टनर अॉफिस से आने के बाद सिर्फ उसी तरफ ज्यादा ध्यान दें न कि गेम्स खेलने में अपना समय बर्बाद करें ।