इन छोटी-छोटी बातों को अपना कर हमेशा रहें स्वस्थ! (Pics)

punjabkesari.in Sunday, Jul 17, 2016 - 01:33 PM (IST)

तपती गर्मी के बाद अब मानसून ने दस्तक दे दी है। इसके साथ ही बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों ने परेशान करना शुरू कर दिया है। ऐसे में कुछ घरेलू उपायों की मदद से इस बदलते मौसम में कुछ हद तक राहत पाई जा सकती है। आइए जानते है इन उपायों के बारे में...
 
 
1. अपच या बदहजमी
 
 खान-पान में लापरवाही बरतने से पाचन प्रक्रिया पर बुरा असर पड़ सकता है।इसके लिए खाने के बाद एक गिलास पानी में कुछ टुकड़े गुड़ का डासकर पीने से इस परेशानी से बचा जा सकता है।  
 
2. गले की खराश और खांसी
 
बरसात के मौसम में ठंड़ा पानी पीने से भी गले से जुड़ी परेशानी हो सकती है। इस परेशानी से बचने के लिए काली मिर्च के साथ तुलसी और शहद मिलाकर खाएं। इससे बहुत आराम मिलता है।
 
3. पेट की गैस 
 
पेट में गैस बन गई हो तो इससे तुरंत राहत पाने के लिए गुनगुने पानी के साथ एक चम्मच अजवाईन में नमक मिलाकर खाएं।
 
4. बच्चे का पेट दर्द
 
जब बच्चा पेट दर्द की शिकायत करे तो थोड़े से गर्म पानी मेेें हींग मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें और नाभि के आसपास लगाएं। इससे जल्दी ही आराम मिलेगा।
 
5. साइनस
 
साइनस यानि सिर के दर्द में तुरंत राहत पाने के लिए आधा कप नारियल के तेल में दो चम्मच काली मिर्च का पाऊडर मिलाकर गर्म करें और गुनगुना होने पर सिर पर लगाएं।
 
6. पेट की गड़बड़ी 
 
पेट में गड़बड़ी होने पर पके हुए टमाटर खाएं। इससे आराम मिलेगा।
 
7. पीरियड्स दर्द से राहत
 
मासिक धर्म में दर्द से छुटकारा पाने के लिए अदरक के एक छोटे टुकड़े और 2-3 कलिया लहसुन को पीसकर पेस्ट बना लें और सुबह शाम सेवन करें।
 
8. सर्दी और जुखाम
 
शहद के साथ अदरक का सेवन करने से इससे राहत मिलती है। इससे तुरंत राहत पाने के लिए 3-4 काली मिर्च को पीसकर सेधा नमक के साथ मिलाकर दिन में 3 बार गुनगुने पानी के साथ खाएं। 
 
 
 
 
 
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News