गुणों से भरपूर हैं यह छोटा सा फल! (pics)

Friday, Jun 17, 2016 - 06:31 PM (IST)

सेब खाने में तो स्वादिष्ट होता ही है साथ ही स्वस्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता हैं।अंग्रेजी में कहा गया है, "एन एपल ए डे", कीप्स द डॉक्टर अवे" अर्थात् एक सेब रोज खाओ और डॉक्टर को दूर भगाओ। सेब पौष्टिक तत्वों से भरा है, जो दिमाग से संबंधित बीमारियों को दूर करने में भी मदद होता है। सेब शरीर में शरीर में ग्लूकोज की मात्रा को सामान्य करता है।आइए जानते हैं सेब खाने के लाभों के बारे में और देखते हैं कि कैसे यह जादुई फल हमें स्‍वस्‍थ्‍य रखता है।
 
 
1.कैंसर
 
सेब में एंटी आक्सीडेंट पाए जाते हैं जो हमारे शरीर में विभिन्न प्रकार के कैंसरों को बढने से रोकता है|
 
2.दिल की बीमारी
 
 सेब में पाया जाने वाला फाइबर दिल के मरीजों के लिए बहुत ही लाभदायक होता है
 
3.बालों का स्वास्थ्य
 
सेब में बहुत से मिनरल्स होते हैं जो त्वचा, नाखुनो और बालों के स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होतें हैं| इसलिए रोजाना सेब का सेवन करना चाहिए।
 
4.तेज दिमाग
 
रोजाना सेब खाने से दिमाग तेज होता है। पढ़ने वाले बच्चो को तो सेब जरुर खाना चाहिए|
 
5.कलोस्ट्रोल
 
सेब मे अधिक मात्रा मे एंटी आक्सीडेंट पाए जातें हैं जो कि कलोस्ट्रोल के लेवल को कम करने मे मदद करते हैं|
 
6.फेफड़े
 
 सेब हमारे शरीर के फेफड़ों के लिए भी फायदेमंद होता है।
 
7.पाचन प्रणाली
 
सेब हमारे शरीर मे ऐसे बेक्टीरिया को बढने मे मदद करता है जो हमारी पाचन प्रणाली को बढ़ाते हैं अौर खाने की शक्ति को तेज करते है।
 
8.किडनी और लीवर
 
रोजाना सेब का जूस पीने से शरीर के सभी हानिकारक तत्व बाहर निकल जाते हैं। जिससे हमारी किडनी और लीवर कि बीमारियां ठीक हो सकती है।
 
9.गठिया और जोड़ो के दर्द
 

 सेब का जूस अधिक उम्र के लोगो के लिए बहुत लाभदायक होता है क्योंकि ये गठिया और जोड़ो के दर्द को कम करने मे मदद करता है| 

Advertising