जानें, दूध में गुड़ मिलाकर पीने से होने वाले ये फायदें (pics)

Friday, Mar 18, 2016 - 03:47 PM (IST)

गुड़ खाने के बहुत से स्वास्थ्य फायदें हैं। गुड़, स्वाद के साथ ही सेहत का भी खजाना है। इसलिए ही हमारे बुजुर्ग हर रोज रात का खाना खाने के बाद गुड़ खातो थे अौर बाद  में पानी पीते थे अौर हमे भी इसका सेवन करने के लिए कहते थे। इसका सेवन करने से न सिर्फ मुंह का स्वाद बदलता है ब्लकि इसे कई बीमारियों से धुटकारा भी पाया जा सकता है, जैसे कि मासिक धर्म में दर्द, घुटनों के दर्द और अस्थमा की समस्या में इसे खाने से अाराम मिलता है। आज हम आपको बताएंगे कि दूध में गुड़ मिलाकर पीने से हमें अोर कौन से फायदें होते हैं। तो आइए जानते है...

 

- गुड़ का सेवन करने से हमारा खून शुद्ध हो जाता है। इसलिए हमें हर रोज खाना खाने के बाद गुड़ जरूर खाना चाहिएं।

 

- इसे खाने से हमारी पाचन क्रिया से जुड़ी सारी समस्याएं दूर हो जाती है। साथ ही इसका सेवन करने से पेट में गैस नहीं बनती।

 

- अगर आपके जोड़ों में दर्द होती रहती है तो हर रोज गुड़ की छोटा सा पीस अदरक के साथ मिलाकर खाएं। एेसा करने से आपके जोड़ मजबूत होंगे और दर्द भी दूर हो जाएगी।

 

- गुड़ का सेवन करने से बाल अच्छे होते हैं अौर अापकी त्वचा मुलायम हो जाती है। अगर आपके चेहरे पर मुंहासे और एक्ने हैं तो इसे खाने से वह भी ठीक हो जाएंगे।

 

- महिलाओं को गुड़ का सेवन जरूर करना चाहिए क्योंकि उन्हें पीरियड्स में दर्द होता है। इसलिए उन्हें हर रोज कम से कम 1 चम्मच गुड़ जरूर खाना चाहिए।

 

- डॉक्टर हमेशा गर्भवती महिलाओं को थकावट और कमजोरी को दूर करने से लिए गुड़ का सेवन करने के लिए कहते हैं। अगर गर्भवती महिला हर रोज गुड़ खाती है तो उन्हें एनीमिया नहीं होता।

 

- मांसपेशियों की मजबूती के लिए आप हर रोज एक गिलास दूध में गुड़ डाल कर पीएं।

 

- अगर अाप को अस्थमा की दिक्कत है तो घर में गुड़ और काले तिल के लड्डू बना कर खाएं।  

 

- अगर अाप मोटापे के शिकार हैं तो इसे बचने के लिए अाप गुड़ को शक्कर की जगह दूध या चाय में डाल कर पीएं। दूध या चाय में शक्कर डालकर पीने से आप मोटे हो सकते हैं।

Advertising