बड़ी इलायची में छुपे हैं बडे़-बडे़ गुण

Saturday, Feb 27, 2016 - 02:32 PM (IST)

 किचन में रखे मसालों से होने वाले बहुत से फायदों के बारे में अापने जरुर सुना होगा, पर क्या आपने बड़ी इलायची से होने वाले फायदों के बारे में जानते है। जी हां बड़ी इलायची जिसे काली इलायची, भूरी इलायची, लाल इलायची, नेपाली इलायची या बंगाल इलायची भी कहते हैं। गुणों की खान मानी जाने वाली इलायची हमारे शरीश और स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद है। तो आईए जानते है कि क्या हैं बड़ी इलायची के बड़े-बड़े फायदे।

 

1. कैंसर से बचाए 

इसमें कैंसर विरोधी गुण होते हैं। यह शरीर में कैंसर सेल्स के विकास को रोकने का काम करती है और यह एंटीऑक्सीडेंट के स्तर को भी बढ़ाती है।

 

2. सिर दर्द और तनाव में रामवाण

बड़ी इलायची में दर्द दूर करने की अनोखी क्षमता पाई जाती है, खासकर सिर दर्द में तो यह रामवाण का काम करती है। इससे तैयार किएजाने वाले सुगंधित तेल से तनाव और थकान जैसी समस्याएं दूर हो जाती है।

 

3. स्किन बनाए ग्लैइंग

बड़ी इलायची के नियमित सेवन से स्किनका ग्लो बढ़ता है। यह इलायची न सिर्फ उम्र ढलने से रोकती है, बल्कि इससे त्वचा का रंग भी निखरता है।

 

4. गुर्दे की बिमारियां करे दूर

इसे यूरिनरी हेल्थ के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसके सेवन से गुर्दे की बहुत सी बिमारियां दूर होती है।


5. ब्लड प्रेशर में फायदेमंद

बड़ी इलायची का सेवन अगर रोज किया जाए तो ब्लड प्रेशर की समस्या से निजात मिलती है।

 

6. बालों के लिए फायदेमंद

बड़ी इलायची का सेवन करने से बालों की समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता हैं और इसके सेवन से बाल लंबे, घने बन जाते हैं।

 

7. संक्रमण से सुरक्षा

 ऐसा पाया गया है कि काली इलायची 14 तरह के जीवाणु को नष्ट कर सकती है। इसलिए इसे खाने से न सिर्फ इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होता है, बल्कि शरीर बैक्टीरिया और वाइरल इंफेक्शनको भी यह खत्म करती है। 

 

8. दांतों की समस्याअों से बचाए 

 काली इलायची के सेवन से दांतों और मसूड़ों की इन्फेक्शन से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा इससे सांसों की दुर्गंध से भी निजात मिलता है। 

Advertising