इन चीजों को अपनाकर पाएं प्राकृतिक सुंदरता (pics)

punjabkesari.in Monday, Mar 28, 2016 - 04:30 PM (IST)

कहते हैं कि प्राकृतिक खूबसूरती बेमिसाल होती है। हर महिला की तम्मना होती है कि वह बेमिसाल खूबसूरती की मल्लिका हो। वैसे तो प्राकृतिक ने हमें बहुत सी चीजें दी हैं, यदि उनका इस्तेमाल नियमित रूप से किया जाए, तो किसी भी महिला की खूबसूरती निखर उठेगी। अगर अापके पास भी प्राकृति का स्पर्श हो, तो अाप भी ता-उम्र खूबसूरत अौर जवान बनी रह सकती हैं। तो अाइए जानते हैं प्राकृतिक सुंदरता पाने के लिए इन चीजों के बारे में...

 

- वाइट लिल्ली

वाइट लिल्ली अापकी त्वचा को दाग-धब्बों से बचाती है। ब्यूटी इंडस्ट्री में वाइट लिल्ली की मांग बहुत ज्यादा है। ब्यूटी क्रीम, लोशन, सोप्स अौर फेश वाश अादि में इसका अधिक इस्तेमाल होता है। इसके एक्सटैक्टस त्वचा को कोमल अौर मुलायं बनाते हैं। यह त्वचा को नमी प्रदान करके उसे जवान बनाए रखते हैं।

 

- बादाम

यह खाने से लेकर सौदर्य निखारने तक का काम करतें हैं। यह टाक्सिन निकाल कर त्वचा को हर समय जवान अौर खूबसूरत बनाए रखते हैं। इसका असर सबसे ज्यादा सर्दियों के मौसम में देखने के मिलता है। इससे निजात पाने के लिए बादाम को पीस लें, उसमें 2 बड़े चम्मच नींबू का रस, अाधा शहद मिला कर अाप बाडी स्क्रब तैयार कर सकती हैं। यह डैड स्किन को निकाल कर त्वचा में रंग को भी निखारता है। 

 

- गुलाब जल

गुलाब जल एक नैचुरल टोनर होता है, जिसे कई तरह के फेस पैक में मिला कर इस्तेमाल किया जाता है। त्वचा के पी.एच.बैलेंस को बराबर रखने में यह काफी फायदेमंद माना जाता है।

 

- केसर अौर मिल्क क्रीम

केसर चेहरे की रंगत बढ़ाने में काफी फायदेमंद माना जाता है। इसका 1 चम्मच नींबू का रस में मिलाकर मास्क बनाएं अौर चेहरे पर लगाएं। थोड़ी सी मास्क क्रीम मलाई में बेसन मिला कर पेस्ट तैयार करें अौर चेहरे, गर्दन, हाथों एवं बाकी के हिस्सों पर मसाज करें। इससे लगाने से अापकी त्वचा का रंग निखरता है।

 

- हल्दी अौर चंदन

चंदन कील-मुंहासों के लिए काफी लाभदायक होता है। चंदन पाऊडर में दूध मिलाकर पैक तैयार करें और फेस पर लगाएं। इसे लगाने से अापको ताजगी अौर ठंडक का एहसास होगा। अाप चाहे तो 1 चम्मच हल्दी अौर 1 चम्मच चंदन पाऊडर में दूध या गुलाब जल मिला कर पेस्ट तैयार कर सकती हैं। इससे लगाने से चेहरे के पिंपल्स बिना दाग छोड़े गायब हो जाएगें।

 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News