दांतों का पीलापन दूर करने के आसान घरेलू तरीके

Thursday, Nov 26, 2015 - 11:21 AM (IST)

दांत सिर्फ खाना खाने के लिए ही नहीं बल्कि हमारी सुंदर मुस्कान के लिए भी जरूरी है लेकिन कुछ लोगों के दांत से जुड़ी समस्याओं, सिगरेट और तंबाकू की वजह से पीले पड़ जाते है जो देखने में बुरे लगते हैं। हालांकि दांतों को साफ सुथरा और सफेद बनाने के लिए मार्केट में बहुत सारे प्रोडक्ट्स मिलते हैं लेकिन कई बार कैमीकल्स दांतों और मसूड़ों को नुकसान पहुंचाते हैं।

 
आज हम कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिससे दांतों को नुकसान भी नहीं पहुंचेगा और वह सफेद भी होंगे:
 
1. स्ट्रॉबेरी 
 
स्ट्रॉबेरी में मैलिक एसिड पाया जाता है जो एक नैचुरल व्हाइटनिंग एजेंट है।  आप एक स्ट्रॉबेरी को अच्छी तरह से मैश कर लें और टूथब्रश की मदद से दांतों पर 5 मिनट तक रखड़ें। इसे आप हफ्ते में एक बार करें।
 
2. सेब
 
सेब में एसिडस होते हैं जो दांतों से दाग और पीलेपन को दूर करते हैं। रोज़ाना एक सेब खाएं इसलिए अब जब कुछ मीठा खाने की क्रेविंग हो तो चॉकलेट चिप्स की बजाए सेब खाएं।
 
3. एप्पल साइडर विनेगर
 
सेब की ही तरह यह भी दांतों से दाग और पीलेपन को खत्म करते हैं। ब्रश करने से पहले एप्पल साइडर से कुल्ला कर लें लेकिन इसका इस्तेमाल सावधानी से करें क्योंकि इससे दांतों के मसुड़ों को नुकसान पहुंच सकता है।
 
4. चारकोल 
 
एक्टिवेटेड चारकोल, दांतों का पीलापन खत्म कर उन्हें मोतियों की तरह सफेद बनाता है। एक कप में एक्टिवेटेड चारकोल के 2 कैप्सूल्स लें और इसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को उंगुली या टूथब्रश की मदद से दांतों पर लगाएं। ध्यान रहे कि आप जोर जोर से न रगड़े। 3 मिनट बाद इसे धो लें।
 
5. कोयला
 
थोड़ा सा कोयला पाऊडर लेकर दांतों को साफ करें। ध्यान रहे कोयला पाउडर को रगड़ें नहीं, इससे आपके एनैमल को नुकसान पहुंच सकता है।
 
6. नारियल तेल
 
यह तरीका 3000 साल पुराना आयुर्वेदिक तरीका है। हर सुबह करीब 20 मिनट नारियल. तिल या जैतून के तेल से दांत साफ करें। आप ब्रश में कुछ बूंद तेल लगाकर ब्रश भी कर सकते हैं।
 
7. बेकिंग सोडा
 
एक चम्मच बेकिंग सोडा में चुटती भर नमक और थोड़ा सा पानी मिलाएं, फिर इस पेस्ट को 2 मिनट के लिए अपने दांतों पर रगड़ें। हफ्ते में दो-तीन बार ऐसा करने से आपके दांत सफेद हो जाएंगे। 
Advertising