होली खेलने के लिए इस तरह से बनाएं इको फ्रैंडली रंग (pics)

Wednesday, Mar 23, 2016 - 02:11 PM (IST)

अाजकल हर कोई बाजार से होली खेलने के लिए अलग-अलग रंग लाते हैं। पर ये रंग अापके स्वास्थ्य के लिए अच्छे नहीं होते। पर होली में रंग खेले बगैर रहें तो होली एकदम अधूरी सी लगती है। इन बाजार के रंगों में केमिकल का प्रयोग किया जाता है। यह रंग लगाने से आपकी त्वचा खराब हो जाती है अौर रंग जल्दी से छुटते नहीं हैं। इसलिए अाप घर में प्राकृतिक जडी-बूटियों और फूल पत्तियों को मिलाकर रंग बना सकते हैं। तो आइए जानते है कैसे...

 

- पीला रंग

घर में पीला रंग बनाने के लिए अाप एक चम्मच हल्दी में 4 चम्मच बेसन मिला लें। पीला रंग बनाने के लिए अाप घर में गेंदे या टेसू के फूल की पंखुड़ियों को पानी में उबाल लें। बाद में इसे ठंडा कर लें और देखें कि यह पानी पीले रंग की तरह हो जाएगाष अाप इसके साथ भी होली खेल सकते है। पीला रंग तैयार करने के लिए अनार के छिलकों को रातभर पानी में भिगोकर रखे दें। सुबह होते ही उसे छान लें और होली खेलने का मजा लें।

 

- गुलाबी रंग

गुलाबी रंग बनाने के लिए घर पर चुकंदर के टुकड़ों को काट कर पानी में भिगों दें। सुबह तक सारा पानी गुलाबी रंग का हो जाएगा। अाप घर में प्याज के छिलकों को पानी में उबाल कर भी गुलाबी रंग तैयार कर सकते है।

 

- लाल रंग

लाल रंग बनाने के लिए पानी में लाल चंदन के पाउडर, टमाटर और गाजर के रस को मिला कर भी रंग बना सकते हैं। अाप घर में लाल अनार के छिलकों को मजीठे के पेड की लकडी के साथ उबालकर भी रंग बना सकते है।

 

- हरा रंग

हरा रंग बनाने के लिए अाप मेंहदी में आटा भी मिला सकते है। क्योंकि इसे त्वचा पर लगने पर कोई नुकसान भी नहीं होता है। मेंहदी में पानी मिलाकर गीला रंग भी तैयार किया जा सकता है।

 

- भूरा रंग

वैसे तो कत्था पान खाने में प्रयोग किया जाता है, पर आप इसे पानी में मिलाकर भूरा रंग बनाने मे भी इसतेमाल कर सकते हैं। 

 

- काला रंग

अाप एक लोहे के बर्तन में पानी में आंवले को भिगों कर काला रंग बना सकते हैं। एेसा करने से अाप घर पर ही प्राकृतिक रंग तैयार कर सकते है।

 

- नीला रंग

नीला गुलाल बनाने के लिए नीले गुलमोहर की पत्तियों को सुखाकर बारीक पीस लें। 

Advertising