''कब्ज'' को दूर करने के आसान 10 घरेलू उपाय (pics)

Tuesday, Jan 19, 2016 - 11:31 AM (IST)

अकसर देखा गया है कि जब किसी को कब्‍ज की समस्या होती है तो वह खुल कर बात नहीं करते। यह एेसी बीमारी है जो हर किसी को कभी न कभी जरुर होती है। अामतैर पर कब्ज की समस्या उस समय होती है जब शरीर में पानी की कमी, डाइट में पोषण की कमी, व्‍यायाम न करना, जीवनशैली और काम के बोझ हो। वैसे तो यह रोग किसी भी उम्र में हो सकता है लेकिन महिलाओं और बुजुर्गों में कब्ज की समस्या ज्यादा पाई जाती है। कब्‍ज कभी कभी काफी शर्मसार करने वाला भी बन जाता है। लेकिन इस बीमारी से शर्माना नहीं बल्‍कि इसका जल्‍दी इलाज करवाना चाहिए। तो अाइए अाज हम बताते है कब्‍ज को दूर करने वाले कुछ घरेलू उपचारों के बारे में....

 

1. तिल

तिल के बीजों में पाया जाने वाला मॉश्चराइ ड्राई मोशन की समस्या को दूर करने बेहद कारगर है। तिल के बीजों को सलाद में या फिर अनाज के साथ मिक्स करके ले सकते हैं या फिर कॉफी में भी पीस कर डाल सकते हैं। इस घरेलू नुस्‍खें सो आसानी से कब्ज से निजात पा सकते हैं।

 

2. गुड़

रात को सोने से पहले गुड़ खाने से सुबह के समय कब्ज की समस्या नहीं रहती। विटामिन और मिनरल्‍स से भरपूर गुड़ को गर्म करके खाने से कब्ज में बहुत आराम मिलता है।  

 

3. मिंट और अदरक

मिंट और अदरक दोनों की चाय बनाकर पीने से कब्ज की समस्या नहीं रहती। अदरक की चाय कब्ज से छुटकारा पाने के लिए बेहतरीन घरेलू नुस्‍खा हैं। अदरक बॉडी को गर्म करता है जिससे पाचन तंत्र को ठीक रखने में मदद मिलती है। चाय या पानी दोनों में अदरक मिलाकर पीना कब्ज में फायदेमंद रहता है। 

 

4. ऑलिव ऑयल और मेवे

ऑलिव ऑयल और मेवे युक्त हेल्दी फैट्स खाने से कब्ज की समस्या से आराम मिलता है। फाइबर से युक्त पत्तेदार सलाद में ऑलिव ऑयल और थो़ड़ा मेवा मिलाकर खाना पेट के लिए अच्छा रहता है। चाहे तो एक चम्मच नट बटर भी डाल सकते हैं। 

 

5. लेमन जूस 

लेमन जूस पाचन तंत्र को ठीक करता है। नींबू में मौजूद सिट्रिक एसिड पेट से जमी हुई गंदगी को बाहर निकालने में काम आता है। आप इसका सेवन 1 कप गरम पानी में नींबू निचोड़ कर कर सकते हैं। ताजा नींबू पानी सुबह पीने से कब्ज नहीं होती।

 

6. कॉफी

कॉफी पीने से आप बिना देर किए बाथरूम तक पहुंच जाएंगे। दरअसल, कॉफी से प्रेशर जल्दी बनता है। हर्बल टी, गर्म पानी, लेमन जूस और हनी वाटर भी कब्ज की समस्या को आसानी से दूर कर सकते हैं।

 

7. आलूबुखारा 

आलूबुखारा खाने से आपकी पेट संबंधी सारी बीमारियां दूर हो जाती हैं। रोजाना 3 ग्राम आलूबुखारा खाने से कब्ज को आसानी से दूर किया जा सकता है। दरअसल, आूलबुखारा में भारी मात्रा में फाइबर मौजूद होता है जिससे कब्ज को दूर करने में मदद मिलती है।

 

8. प्राणायाम और योग 

इस रोग को दूर भगाने के लिए प्राणायाम और योग भी फायदेमंद होते हैं। ज्यादा खाने के बाद यदि आपको नींद आने लगे तो आपको थोड़ा टहलना चाहिए। 

 

9. अमरूद और पपीता 

अमरूद और पपीता ये दोनो फ़ल कब्ज रोगी के लिए अमॄत समान है। ये फ़ल दिन मे किसी भी समय खाए जा सकते हैं। इन फ़लों में पर्याप्त रेशा होता है और आंतों को शक्ति देते हैं।

 

10. दूध और घी 

एक गिलास दूध में 1-2 चाम्मच घी मिलाकर रात को सोते समय पीने से भी कब्ज पूरी तरह से गायब हो सकती है।

Advertising