जली हुई जीभ से तुरंत आराम पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपचार (pics)

punjabkesari.in Tuesday, Mar 22, 2016 - 04:16 PM (IST)

अक्सर हम सभी जब ज्यदबाजी में गरम-गरम चाय या कॉफी पी लेते हैं तो हमारी जीभ जल जाती है। जीभ के जल जाने पर कुछ दिनों को तक हमें किसी भी चीज को खाने से उसका स्वाद नहीं अाता। इसलिए हमें कभी भी किसी चीज को गरम-गरम नहीं खाना चाहिएं। आज हम आपको जली हुई जीभ से तुरंत आराम पाने के लिए कुछ अासान से घरेलू उपाय बताएगें। तो आइए जानते हैं...

 

- बेकिंग सोडा

वैसे तो बेकिंग सोडा अौर बेकिग पाउडर दोनों ही खाने को फुलाने के लिए काम अाते हैं। पर अगर आपकी जीभ गरम-गरम चीज पीने या फिर खाने से जल जाए तो तुरंत अाराम पाने के लिए बेकिंग सोडा और पानी से कुल्ला कर लें।

 

-  जीभ जलने पर प्लेन फूड खाएं 

अगर आपकी जीभ जल गई है तो मसालेदार खाना न खाएं। एेसे में अाप सलाद और उबला हुअा सादा भोजन ही खाएं।

 

- आइस क्यूब

जली हुई जीभ से तुरंत आराम पाने के लिए आप फ्रिज में रखी हुई ठंडी-ठंडी फर्फ का टुकड़ा लेकर मुंह में रख लें और धीरे-धीरे से चूसते रहें। साथ ही ध्यान में रखे कि क्यूब को मुंह में डालने से पहले गीला जरूर कर लें।

 

- दही

ठंडा दही लेकर उसका एक चम्मच मुंह में रखने से जली हुई जीभ से तुरंत आराम मिल जाता है। अगर घर में दही नहीं है तो आप एक गिलास ठंडा दूध भी पी सकते हैं।


- चीनी

अगर आपकी जीभ जल गई है तो जीभ पर एक चुटकी सफेद चीनी छिडकें अौर इसे जीभ पर घुलने दें। एेसा करने से होने वाली दर्द से तुरंत आराम मिल जाएगा।

 

- शहद

शहद के अनेक फायदे हैं। जीभ के जलने पर यह एक प्राकृतिक और आराम देने वाला पदार्थ है।इसे जीभ पर लगाने से दर्द कम हो जाता है।

 

- विटामिन E 

वैसे तो हमारे शरीर के लिए सभी विटामिन्स का अपना-अपना महत्व है, लेकिन उनमें कुछ की खास भूमिका होती है। ऐसे विटामिन्स में एक प्रमुख है विटामिन ई। जीभ के जलने पर विटामिन ई तेल की कुछ बूंदे जीभ पर डालने से जल्द ही अाराम मिल जाता है।

 

- मुंह से सांस लें 

अगर आपकी जीभ जल गई है तो मुंह से सांस लें। एेसा करने से ठंडी हवा जीभ पर लगेगी जिसे अाप को अाराम मिलेगा।

 

- चुइंग गम

जली हुई जीभ से तुरंत आराम पाने के लिए च्यूइंग गम चबाएं। यह मुंह में थूक बनाने का काम करती है और मुंह को गीला रखती है, जिसे होने वाली जलन से अाराम मिलता है।

 

- एलो वेरा जेल 

एलोवेरा तोड़कर उसमें से मैल निकाल लें और इसे जली हुई जीभ पर लगाएं अौर इस आइस क्यूब भी लगाएं। एेसा करने से आपको दर्द से जल्द ही आराम मिल जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News