Breast का ढीलापन दूर करने के लिए अपनाएं ये तरीके

Tuesday, Oct 20, 2015 - 03:30 PM (IST)

महिलाओं की पर्सनेलिटी उनके स्लिम और सैक्सी फिगर से होती है। चेहरा बेशक कितना भी खूबसूरत क्यों न हो लेकिन अगर फिगर अजीब है तो आपकी पर्सनेलिटी जीरो ही कहलाएगी। लड़कियों की पर्सनेलिटी और बॉडी शेप में ब्रेस्ट का प्रफैक्ट होना बहुत ही जरूरी है। कुछ महिलाओं के स्तनों में विकास, ढीलापन और उभार नहीं होता है। ऐसे में उनमें मानसिक रूप से हीन भावना उत्पन्न हो जाती है। बहुत सारी महिलाएं तो प्रफैक्ट शेप पाने के लिए सर्जरी का सहारा लेती हैं लेकिन आपको बता दें कि स्तनों में कसाव प्राकृतिक चिकित्सा से भी लाया जा सकता है। 

स्तनों का ढीलापन दूर करने के प्राकृतिक तरीकेः

1. अनार के छिलके पीसकर रात को स्तनो पर लेप करके सोयें प्रात: धोएं। कुछ सप्ताह यह प्रयोग करने स्तनों का ढीलापन दूर होगा। स्तन नव यौवना जैसे होगें।

2. रोजाना लहसुन खाने से स्तनों का ढीलापन दूर हो जाता है और स्तनों से कसाव आ जाता है।

3. माजूफल पानी मे घिसकर शहद मे मिलाकर स्तनों पर लेप करें 2 घण्टे बाद धोए। रात्रि में स्तनों पर बादाम रोगन की मालिश करें। इससे स्तन कठोर और मांसल बने रहते हैं।

4. जैतून के तेल में गाय का दूध मिलाकर गाढा पेस्ट बनाएं व फिर धीरे-धीरे अपने स्तनों पर मलिओ। कुछ ही दिन में स्तन कठोर और सुडौल हो जाएंगे।

5. सरसों के तेल की नित्य मालिश करने से स्तनों में मोटापन एवं उभार आता हैं।

6. स्तन के अगले भाग निपल में उभार न हो, कटी हुई या अस्वस्थ हो तो एरण्ड के तेल की मालिश करने से लाभ होता है।

7. अगर किसी कारण से स्तन पकते हो तो निम्बु का तैल लगाने से स्तन-पाक मे आराम होता है।

 
Advertising