सेहत से जुड़ी ये 10 परेशानियां इन नुस्खों से होगी छूमंतर!(Pix)

punjabkesari.in Saturday, Jun 04, 2016 - 11:39 AM (IST)

आजकल बिजी शड्यूल के करने के कारण सिर दर्द,कमर दर्द,हाई बीपी,माइग्रेन,पेट से जुडी समस्या,मुंह के छाले होना स्वभाविक सी बात है। हम इन परेशानियों से निजात पाने के लिए कुछ घरेलू उपायों का भी प्रयोग कर सकते हैं। 

 1.पीरियड
 
मासिक धर्म की दर्द में  एक गिलास ठंडे पानी में 2-3 नींबू निचोड़ कर रोज पीने से राहत मिलती है।
 
2.सिरदर्द
 
सिर की दर्द असहनीय होती है। इस दर्द में सेब को छील कर बारीक काटें। उसमें थोड़ा सा नमक मिला कर सुबह खाली पेट खाने से आराम मिलता है।
 
3.गैस्टिक प्रॉब्लम
 
पेट में गैस होने पर 1/4 चम्‍मच बेकिंग सोडा पानी में मिला कर पीने से राहत मिलती है।
 
4.गले की खराश 
 
गले में खराश होने पर 2-3 तुलसी के पत्तों को पानी में उबालें और उस पानी से गरारा करें।
 
5.मुंह के छाले
     
मुंह में छाले होने से बहुत परेशानी होती है।इस हालत में कुछ खाना भी मुश्किल हो जाता है।
पका हुए केले में शहद मिला कर खाने से तुरंत राहत मिलती है या फिर इसका पेस्‍ट बना कर भी मुंह में लगा सकते हैं।
 
6.अस्‍थमा
  
दालचीनी के आधा चम्मच पाउडर को 1चम्‍मच शहद के साथ मिला कर रात में सोने से पहले खाने से लाभ मिलता है।
 
7.बालों की रूसी 
 
रूसी की समस्या से परेशान हैं तो नारियल के तेल में कपूर मिलाकर लगाने से सिकरी कम हो जाती है।
 
9.सफेद बाल 
 
सूखा आंवले को काट कर नारियल तेल में उबाल लें और फिर उसी तेल से सिर की मालिश करने से बाल असमय सफेद नही होते।
 
10.डार्क सर्कल 
 
संतरे के रस को ग्‍लीसरीन के साथ मिक्‍स कर के आंखों के नीचे लगाने से काले घेरे दूर हो जाते हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News