बालों की समस्याआें से छुटकारा दिलाए सेब का सिरका

punjabkesari.in Friday, Nov 13, 2015 - 11:24 AM (IST)

क्या आप भी बालों की समस्‍याअों से परेशान है? तो फिर अपने पैसे बेकार के कैमिकल प्रोडक्‍ट पर खर्च करने के बजाए घरेलू उपचारों पर लगाएं। बालों का झड़ना, रूसी की समस्‍या, असमय सफेद होते हुए बाल, आज कल आम समस्‍या बनती नज़र आ रही हैं। अगर आप इन समस्‍याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं तो, फिर एप्‍पल साइडर वेनिगर का प्रयोग करके बालों का उपचार करें। आपकी जानकारी के लिये बता दें कि सेब का रस बालों के लिये काफी प्रभावशाली होता है।

गुणों से भरपूर सेब का सिरका

सेब के रस से असमय सफेद होते बाल, बालों का झड़ना और अन्‍य बालों की समस्‍याएं दूर होंगी। तो देर किस बात का आइये जानते हैं कि बालों में सेब का रस किस तरह से लगाया जा सकता है और इसके क्‍या क्‍या फायदे होते हैं।

1. सफेद बालों से छुटकारा

सेब के एक टुकड़े का पेस्‍ट बनाएं और इसमें हिना पावडर और 1 चम्‍मच ब्‍लैक टी मिक्‍स करें। इस तैयार मिश्रण को एक तेल की भांति अपने बालों में लगाएं। एक घंटे के बाद सिर को हल्‍के गरम पानी से धो लें। सफेद बालों की समस्या से  छुटकारा मिलेगा।

2. रूसी भगाए

हफ्ते में दो बार सेब का रस सिर पर लगाने से इसमें मौजूद मैलिक एसिड दृारा रूसी की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।

3. हेयर लॉस रोके

सेब में बायोटिन नामक पोषक तत्‍व पाया जाता है, जो कि हेयर लॉस को रोकता है और नए बालों की ग्रोथ बढ़ाता है। आपको सीधे एप्‍पल साइडर वेनिगर और पानी मिला कर बालों में शैंपू करने के बाद लगाना होगा। ऐसा हर दो हफ्ते के बाद करें।

4. जड़ों को मजबूत बनाएं

अगर बालों की जड़ों को मजबूत बनाना है तो सेब के जूस से सिर की मसाज करें। 20 मिनट के बाद सिर पर जैतून का तेल लगाएं और कुछ घंटों के बाद सिर को शैंपू से धो लें। इससे बालों की जड़ें मजबूत बनेंगी।

5. हेयर ग्रोथ

यह प्राकतिक रूप से बालों की ग्रोथ बढाता है। बालों में सेब का रस और शहद मिक्‍स कर के लगाएं। इससे बाल काले होने शुरु हो जाते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News