चुटकी भर बेकिंग सोडा से बेहतर होगी दृष्टि
punjabkesari.in Friday, Mar 20, 2015 - 09:39 AM (IST)
न्यूयॉर्क : एक चुटकी बेकिंग सोडा आपको आंखों की कई बीमारियों से निजात दिला सकता है । एक नए अध्ययन में यह बात सामने आई है । शोधकर्त्ताओं के मुताबिक, चुटकी भर बेकिंग सोडा आपकी दृश्य शक्ति को बेहतर कर सकता है, क्योंकि यह आंखों के फोटोरिसैप्टर द्वारा उत्पन्न दृश्य संकेतों को संशोधित करने में मदद करता है ।
पत्रिका ''बायोलॉजिकल केमिस्ट्री'' में प्रकाशित शोध में मैसाचुसेट्स आई एंड ईयर के मेकिनो लेबोरेट्री तथा पेंसिलवेनिया के सेलस विश्वविद्यालय के दल ने इस बात का उल्लेख किया है कि आंखों में बाइकार्बोनेट के स्तर के नियंत्रण से आंखों की बीमारियों के बढ़ने की गति धीमी हो जाती है ।
