नौ बृहस्पतिवार करें ये काम, कभी नहीं आएगा जीवन में बुरा समय

Wednesday, Sep 21, 2016 - 01:22 PM (IST)

भक्ति परंपरा के प्रतीक माने जाने वाले साईं बाबा को चमत्कारी पुरुष, अवतार, संत-महात्मा, गुरु और भगवान का प्रतिरूप कहा गया है। साईं की उपासना हर धर्म के मानने वाले पूर्ण श्रद्धा से करते हैं। साईं बाबा के जन्म से संबंधित कोई भी जानकारी पूर्ण रूप से प्राप्त नहीं है। महाराष्ट्र में स्थित शिरडी इनका मूल स्थान है। शिरडी में लोग खिंचे चले आते हैं और यहां आने वालों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। 


बृहस्पतिवार का दिन विशेष रूप से साईं को समर्पित है। इस दिन इनकी उपासना करने का अत्यधिक महत्व है। शिर्डी के साईं बाबा अपने प्रेमी भक्तों की सभी इच्चाएं पूर्ण करते हैं। 


कहा जाता है की जो कोई श्रद्धालु 9 बृहस्पतिवार तक साईं बाबा का व्रत पूर्ण श्रद्धा और भाव से करता है उसके दिल की सभी कामनाएं पूर्ण होती हैं। किसी भी शुक्ल और कृष्ण पक्ष की तिथि से गुरुवार के दिन व्रत का आरंभ किया जा सकता है। व्रत करने की सामर्थ्य न हो तो साईं मंत्रों का जाप करने से जीवन में कभी बुरा समय नहीं आता।

साईं बाबा के12 मंत्र 

1. ॐ साईं राम

2. ॐ साईं गुरुवाय नम:

3. सबका मालिक एक है

4. ॐ साईं देवाय नम:

5. ॐ शिर्डी देवाय नम:

6. ॐ समाधिदेवाय नम:

7. ॐ सर्वदेवाय रूपाय नम:

8. ॐ शिर्डी वासाय विद्महे सच्चिदानंदाय धीमहि तन्नो साईं प्रचोदयात

9. ॐ अजर अमराय नम:

10. ॐ मालिकाय नम:

11. जय-जय साईं राम

12. ॐ सर्वज्ञा सर्व देवता स्वरूप अवतारा


 

Advertising