सोमवार को खुलता है भोले बाबा का भंडार, भर लें संपत्ति का भंडार

Saturday, Jan 30, 2016 - 08:42 AM (IST)

पुराणों में भगवान शंकर को चन्द्रशेखर कहकर संबोधित किया जाता है अर्थात भगवान शंकर के शिखर पर चन्द्रमा विराजित हैं। दार्शनिक शास्त्रों में चन्द्रमा को सौंदर्यता, मानसिकता, शुभता से जोड़ कर देखा जाता है। ज्योतिष में चन्द्रमा व्यक्ति पर सर्वाधिक प्रभाव डालता है क्योंकि चन्द्रमा एक नक्षत्र को एक दिन में ही भोग लेता है। साथ-साथ एक राशि को सवा दो दिन में ही विचरण करता है।  जिसके कारण चन्द्रमा धृचक्र का संपूर्ण विचरण 28 दिन में ही कर लेता है। जिसके कारण मनुष्य पर चन्द्रमा का सर्वाधिक प्रभाव पड़ता है। 

वैज्ञानिक सिद्धांत के अनुसार भी प्राणी की देह 80 प्रतिशत जल तत्व से बनी होती है और ब्राह्मंड में व्याप्त जल तत्व चन्द्रमा के ही अधीन आता है। इसी कारण चन्द्रमा व्यक्ति के जीवन पर सर्वाधिक प्रभाव रखता है।

धार्मिक शास्त्रों के अनुसार चन्द्रमा पर शिव अपना अधिपत्य रखते हैं क्योंकि शिव गणाधीश्वर हैं इसी कारण मृत्यु लोक पर सर्वाधिक प्रभावशील शिव उपासना ही मानी जाती है। सोमवार को खुलता है भोले बाबा का भंडार, इस दिन विशेष उपाय और मंत्र जाप करने से व्यक्ति के जीवन में सफलता, स्वास्थ्य, समृद्धि और संपत्ति से भंडार भर जाते हैं।

सोमवार के दिन-

* सफेद शिवलिंग पर दूध से अभिषेक करने पर पारिवारिक शांति मिलती है।

* सफेद फूल चढ़ाने से अर्थिक हानि से मुक्ति मिलती है।

* चावल का भोग लगाने से संपत्ति में वृद्धि होती है।

* शुद्ध घी का दीपक जलाने से पराक्रम में वृद्धि होती है।

* सफेद चन्दन चढ़ाने से मानसिक शांति मिलती है।

आचार्य कमल नंदलाल

ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com 

Advertising