उपाय: डरावने और बुरे सपनों से आपको भी लगता है डर

punjabkesari.in Friday, Dec 04, 2015 - 09:43 AM (IST)

यदि रात्रि में डरावने या जंजालमात्र, नकारात्मक स्वप्न अधिक आते हैं तो रात्रि में हल्का और सात्विक भोजन लें। हाथ-पैर धोकर सोने से पूर्व स्वप्राधिपति भगवान शिव की मूर्त को दाहिनी करवट रख कर अपने मस्तक में भगवान शिव के निवास पर ध्यान करते हुए निम्र मंत्र का जाप करने पर डरावने स्वप्न बंद होकर शुभ और निर्देश देने वाले स्वप्न आते हैं : 

स्वप्न मंत्र 
नमोऽजाय त्रिनेत्राय पिंगलाय महात्मने,
स्वप्ने कथय में नित्यं सर्वकार्यमशेषत:
क्रियासिद्धि विधास्यामि त्वत्प्रसादान्महेश्वर।
 
छोटे बच्चे जो उपर्युक्त मंत्र का जाप नहीं कर सकते उन्हें अष्टगंध से भोजपत्र पर चार-चार खानों में सोलह कोष्ठक बनाकर प्रथम पंक्ति में गं छं जं चं, दूसरी पंक्ति में छं नं जं ठं,  तीसरी पंक्ति में टं जं ठं चं, चौथी पंक्ति में नं छं जं टं लिखकर गूगल की धूप देकर यंत्र सिद्ध कर मुहूर्त में बच्चे या बड़े व्यक्ति के गले में बांधने से दु:स्वप्न नहीं आते। स्वप्न में सिद्धि असिद्धि या शुभ लाभ फलाफल जानने के लिए दुर्गासप्तशती का यह मंत्र फलदायी है।
 
दुर्गे देवि नमस्तुभ्यं सर्वकामार्थसाधिके।
मम सिद्धिमसिद्धिं वा स्वप्ने सर्वं प्रदर्शय॥

सबसे ज्यादा पढ़े गए