सौभाग्य और शक्ति की सूचक देवी लक्ष्मी को घर में आमंत्रित करते हैं ये मंत्र

Thursday, Jul 21, 2016 - 07:29 AM (IST)

वर्तमान युग में लक्ष्मी प्राप्ति मनुष्य का सर्वप्रथम उद्देश्य रहा है, क्योंकि धन के बगैर कुछ भी संभव नहीं है। अभाव में जीना श्रेष्ठता नहीं है। ऐश्वर्यपूर्ण जीवन जीना तथा उसका उपयोग करना हर मनुष्य की प्राथमिकता है। साधना द्वारा धन प्राप्त करना तथा अन्य लोगों से स्वयं को शक्तिशाली बनाने के लिए धन की अवश्यकता होती है।

 

श्री दुर्गा सप्तशती से इन सम्पुट मंत्रों में से कोई एक का अनुष्ठान करें या करवाएं। कठिन हो तो सिर्फ मंत्र की 11 या 21 माला रोज करें। यह भी कठिन लगे तो नित्य एक माला का जाप करें। हवन-पूजन नित्य करें। निश्चित ही लाभ होगा।

 

1. दुर्गे स्मृता हरसिभीतिम शेष जन्तो: स्वस्थै: स्मृता मतिमतीव शुभां ददासि।

दारिद्रयदु:ख भयहारिणि का त्वदन्या सर्वोपकारकरणाय सदाऽद्र्रचिता।।

 

2. ते सम्मता जनपदेषु धनानि तेषां तेषां यशांसि न च सीदति धर्म वर्ग:।

धन्यास्त एव निभृतात्मज भृत्य दारा येषां-सदाऽभ्युदयदा भवती प्रसन्ना।।

 

Advertising