होली स्पैश्ल: तांत्रिक क्रियाओं से मनपसंद स्त्री अथवा पुरूष को हमेशा के लिए करें वश में

Wednesday, Mar 16, 2016 - 03:15 PM (IST)

इस बार होली दहन का पर्व बुधवार दिनांक 23 मार्च 2016 को है। बुधवार का दिन भगवान श्री कृष्ण को समर्पित है तथा बुधवार होने के कारण तांत्रिक क्रियाओं का बहुत अधिक महत्व होता है। बुधवार होने के कारण कुछ विशेष तांत्रिक औषधियों का अत्यधिक प्रबुद्ध बढ़ जाता है। ऐसे में पुरूष किसी स्त्री को वशीभूत करने के लिए खास प्रयोग का इस्तेमाल कर सकते हैं। काकजंघा, तगर, केसर इन सब को पीसकर स्त्री के मस्तक पर डालने से वो आपके वशीभूत हो जाएगी।

 
होलिका दहन की रात काकजंघा, तगर, केसर को "क्लीं कामदेवय फट स्वाहा" मंत्र से अभिमंत्रित किया जाता है तथा धुलंडी वाले दिन इसे अबीर या गुलाल में मिलाकर इसे इच्छित महिला के सिर पर डाला जाता है।
 
पुरूष को वश में करने के लिए 
होलिका दहन की रात वैजयंती माला अपने घर ले आएं। इसका विधि अनुसार षडोषपचार पूजन करें। कण्डा घर पर लाकर विधिवत होली जलाएं और होली के पास वैजयंती माला को भी रख दें। साथ-साथ इस मंत्र का विधिवत जाप करके इस माला को सिद्ध कर लें। 11 माला मंत्र का जाप करके वैजयंती माला को पहनकर इच्छित व्यक्ति के सामने जाएं वो व्यक्ति धीरे-धीरे आपके वश में हो जाएगा।

ॐ क्रीं कामेश्वरी वश्य प्रियाय क्रीं ॐ॥

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com 
Advertising