स्वास्थ्य आैर लंबी उम्र का वर पाने के लिए शुभ मुहूर्त में करें धन्वंतरि पूजन
punjabkesari.in Monday, Nov 09, 2015 - 10:47 AM (IST)

आज भगवान धन्वंतरि की जयंती है। समुद्र मंथन के समय इनका जन्म हुआ था। यह आयुर्वेद जगत के प्रणेता तथा वैद्यक शास्त्र के देवता माने जाते हैं। इनकी अराधना से आरोग्य, सेहत, आयु और तेज प्राप्त होता है।
भगवान धन्वंतरि का विग्रह या चित्र स्वच्छ स्थान पर रखें तथा अपना मुख पूर्व दिशा की ओर करके बैठें। जल, दूध, घी, शहद और शक्कर से मंत्रोच्चार के साथ स्नान कराएं। पीले फूल या माला और हल्दी चढ़ाएं। प्रसाद में त्रिफला बांटें एवं ग्रहण करें।
भगवान धन्वंतरि का ध्यान मंत्र
सत्यं च येन निरतं रोगं विधूतं,
अन्वेषित च सविधिं आरोग्यमस्य।
गूढं निगूढं औषध्यरूपम्, धन्वन्तरिं च सततं प्रणमामि नित्यं।।
रोग नाश के लिए करें इस मंत्र का जाप-
ऊं रं रूद्र रोग नाशाय धनवंतर्ये फट्।।
पूजन के शुभ मुहूर्त
शाम 06:24 से 07:08 तक
शाम 05:58 से रात 08:32 तक (प्रदोष काल)
शाम 06:24 से रात 08:24 तक (वृषभ लग्न)