क्रूर ग्रह भी हो जाएंगे आपके मुरीद, हर रोज रसोई में बनाएं कुछ खास

Saturday, Mar 26, 2016 - 04:12 PM (IST)

ज्योतिषचार्यों के अनुसार कुल नौ ग्रह हैं– रवि, चंद्र, मंगल, बुद्ध, ब्रहस्पति, शुक्र, शनि, राहू और केतु। वैदिक ज्योतिष की गणना में ग्रह महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मनुष्य का किस्मत कनेक्शन भी कहीं न कहीं इन ग्रहों से जुड़ा है। इन नवग्रहों में से प्रत्येक ग्रह विभिन्न परिणाम देते हैं और 12 विभिन्न राशियों में बैठकर कभी-कभी बिल्कुल विपरीत परिणाम देते हैं। हर राशि में प्रत्येक ग्रह के कुछ अच्छे और कुछ बुरे परिणाम होते हैं। अगर समय अनुकूल हो, ग्रहों का साथ मिले तो जीवन में सफलता मिलती चली जाती है।

क्या आप जानते हैं रसोईघर में बने भोजन के द्वारा भी ग्रहों को खुश किया जा सकता है। प्रतिदिन सभी के घर में भोजन बनता है यदि भोजन पकाते समय दिन वार के अनुसार भोजन बनाया जाए तो नवग्रह की कृपा पाने का यह सरलतम माध्यम है। ग्रहों की अनुकुलता के अनुसार ही रसोई घर में भोजन पकाएं-

रविवार को चने।

सोमवार को खीर अथवा दूध से बना कोई भी पदार्थ।

मंगलवार को चूरमा अथवा हलवा।

बुधवार को हरी सब्जी या दाल।

गुरूवार को चने की दाल अथवा बेसन से बनी कोई भी वस्तु।

शुक्रवार को मीठा दही। 

शनिवार को उड़द अथवा तेल से बनें पदार्थ। 

Advertising