महान व्यक्तियों के विचारों पर अमल करके प्राप्त करें, खुशहाल जीवन

Monday, Jun 13, 2016 - 10:17 AM (IST)

अनमोल वचन को पढ़ने-सुनने से इंसान के व्यवहार में बहुत बदलाव आता है। महान व्यक्तियों के वचनों को सुन कर हम अपने जीवन में अच्छी बातें सीख सकते हैं। इनसे हमारा मन भी पवित्र होता है अौर सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। यहां कुछ महान व्यक्तियों के विचार दिए गए हैं। उन पर अमल करके आप भी खुशहाल जीवन यापन कर सकते हैं।

 

* क्षमा बड़प्पन की निशानी है। —कबीर 

 

* गुलामी दुनिया का सबसे घृणित पाप है। —सुभाष चंद्र बोस 

 
 * जनता कल्प वृक्ष है, जो भावना आप लेकर जाएंगे, वही आप उससे पाएंगे।  —विनोबा भावे 
 
* सच्चाई की परख सुख में नहीं, विपत्ति के समय हुआ करती है।  —सुदर्शन
 
* वर्तमान के समान कोई साक्षी नहीं। —मैनेले 
 
* लोगों के गुणावगुण को देखते रहेंगे तो आपके पास उनसे स्नेह करने का समय ही नहीं रह जाएगा।   —मदर टैरेसा 
 
* वचन का पालन करने वाला कंजूस की भांति तौल-तौल कर अपने मुख से शब्द निकालता है। —महात्मा गांधी
 
* अन्याय सहना कहीं अधिक आसान होता है, वरना न्याय की चोट तो सर्वाधिक विषम हुआ करती है।    —मेनकेन 
 
* आप कल की योजनाएं बना रहे हैं तो उम्र कोई भी हो, आप जवान हैं। —डग लारसन 
 
* विश्वास तर्क से कहीं अधिक बढिय़ा मार्गदर्शक है, तर्क बस कुछ दूर ही जा सकता है, परंतु विश्वास की कोई सीमा नहीं होती। —बबेज पास्कल 
 
* जो लोग अपने समय का सबसे अधिक दुरुपयोग करते हैं, वे ही सबसे पहले इसके अभाव की शिकायत भी करते हैं। —कोरी टेन 
Advertising