शिव पूजा अौर इन मंत्रों के जाप से दूर होगी दरिद्रता

Tuesday, Jul 26, 2016 - 02:58 PM (IST)

भगवान शिव अपने भक्तों की पूजा से शीघ्र प्रसन्न होकर उनकी इच्छाएं पूर्ण करते हैं। भोलेनाथ का पूजन करने से सभी देवी-देवताअों की कृपा प्राप्त होती है। इनके पूजन से कुंडली के सभी दोष अौर दरिद्रता से छुटकारा मिलता है। शिव कृपा पाने के लिए इन मंत्रों का जाप करें।

 

शिवलिंग का करें इन चीजों से अभिषेक

सुबह स्नान आदि नित्य कर्मों से निवृत होकर घर के मंदिर या शिवालय में जाकर शिव परिवार पर जल, दूध, दही, शहद, घी, शक्कर, ईत्र, चंदन, केसर, भांग का अर्पण करें। शिवपुराण में भी कहा गया है कि ये सारी चीजें शिवलिंग पर अर्पित करने से सभी इच्छाएं पूर्ण होती हैं। अभिषेक करते समय ऊँ नम: शिवाय मंत्र का जाप करते रहें।

 

इस मंत्र का जाप करने के पश्चात भगवान शिव से सुखी जीवन के लिए प्रार्थना करें।

 

मन्दारमालांकलितालकायै कपालमालांकितशेखराय।

दिव्याम्बरायै च दिगम्बराय नम: शिवायै च नम: शिवाय।

 

धूप, दीप से आरती करने के पश्चात चूरमे का भोग लगाएं। 

 
Advertising