मुंबई में ‘विस्फोट’ की धमकी देने वाले 19 वर्षीय छात्र को हिरासत में लिया गया : पुलिस

punjabkesari.in Wednesday, May 24, 2023 - 09:46 AM (IST)

मुंबई, 23 मई (भाषा) मुंबई पुलिस को उसके आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ‘‘मुंबई विस्फोट’’ की धमकी मिलने के बाद महाराष्ट्र के नांदेड़ से मंगलवार को 19 वर्षीय ‘‘स्कूली छात्र’’ को हिरासत में लिया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि एक अज्ञात व्यक्ति ने सोमवार को ट्वीट किया, ‘‘मैं बहुत जल्द मुंबई में विस्फोट करने जा रहा हूं।’’
उन्होंने कहा कि धमकी देने वाले की लोकेशन मुंबई से करीब 625 किलोमीटर दूर मराठवाड़ा क्षेत्र के नांदेड़ शहर में मिली, जिसके बाद संदिग्ध छात्र को हिरासत में लिया गया।

देर रात जारी बयान में पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार संदिग्ध 19 वर्षीय स्कूली छात्र है।

बयान में आगे कहा गया कि मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) की नांदेड़ इकाई की मदद से संदिग्ध को हिरासत में लिया। उसे मुंबई ले जाया जा रहा है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News